BJP Failed on Economic Front: कांग्रेस ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमले को लेकर शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि चाहे कोलंबिया में बोला जाए या कानपुर में बोला जाए, लेकिन सच्चाई यही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आर्थिक मोर्चे पर विफल रही और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कब्जे की उसकी कोशिश के कारण दुनिया भर में भारत की बदनामी हो रही है।
कांग्रेस पर हमला करने BJP Failed on Economic Front
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री बनने से पहले और उसके बाद कई वर्षों तक नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने अपनी विदेश यात्राओं का इस्तेमाल न केवल कांग्रेस पर हमला करने के लिए किया, बल्कि भारत और उसके लोगों का अपमान भी किया।
Related Posts
राहुल गांधी पर तीखा हमला BJP Failed on Economic Front
भाजपा ने कोलंबिया में दिए बयान के लिए शुक्रवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला था और आरोप लगाया था कि वह देश में ‘‘भारत विरोधी ताकतों का एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए उनके झंडाबरदार’’ बन गए हैं। वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘भाजपा की आदत अपनी विफलताओं के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराने की है, जिससे हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। चाहे यह कोलंबिया में कहा जाए या कानपुर में, वास्तविकता यही है कि भारत की सरकार हमारी अर्थव्यवस्था की विशाल क्षमता का दोहन करने में विफल रही है और हमारे जनसांख्यिकीय लाभांश को नष्ट कर रही है। ‘
लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कब्जा BJP Failed on Economic Front
उन्होंने दावा किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कब्जा करना एक ऐसा मामला है जिसने हमें दुनिया भर में बदनाम किया है, जिसका श्रेय भाजपा को ही जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘स्पष्ट बोलने के लिए राहुल जी पर हमला करने की यह भाजपा के तंत्र की एक पुरानी, घिसी-पिटी और गुमराह करने वाली रणनीति है। उनके लिए यही बेहतर होगा कि वे राहुल गांधी के बयानों पर बारीकी से ध्यान दें और उन गंभीर खामियों को सुधारने के लिए कार्रवाई करें जिन्हें वह 2014 से उजागर कर रहे हैं।’
विदेश यात्राओं का इस्तेमाल BJP Failed on Economic Front
उनका कहना है कि यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री बनने से पहले और उसके बाद कई वर्षों तक Prime Minister Narendra Modi ने अपनी विदेश यात्राओं का इस्तेमाल न केवल कांग्रेस पर हमला करने के लिए किया, बल्कि भारत और उसके लोगों का अपमान भी किया। वेणुगोपाल ने कहा, ‘इसलिए भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार और अलोकतांत्रिक चरित्र को उजागर करने के लिए अब राहुल जी पर सवाल उठाना स्पष्ट पाखंड है।’
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

