Ideal Thoughts of Maharishi Valmiki: महर्षि वाल्मीकि के आदर्श विचारों का हमारे समाज और परिवार पर गहरा प्रभाव रहा है: पीएम मोदी

Reconstruction of Somnath Mandir

Ideal Thoughts of Maharishi Valmiki: महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव Ideal Thoughts of Maharishi Valmiki

Prime Minister Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे।“

7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती Ideal Thoughts of Maharishi Valmiki

Prime Minister Narendra Modi ने 1 मिनट 21 सेकंड का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती है। हम सभी जानते हैं कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के एक मजबूत आधार हैं। उन्होंने हमें भगवान राम की अवतार कथाओं को विस्तार से प्रचारित किया। महर्षि वाल्मीकि ने मानवता को रामायण जैसा ग्रंथ प्रदान किया। रामायण का यह प्रवाह भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों से परिपूर्ण है। भगवान राम ने सेवा, समरसता और करुणा के साथ सभी को गले लगाया।

भगवान राम की कथा पूर्ण Ideal Thoughts of Maharishi Valmiki

यही कारण है कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में माता शबरी और निषाद राज जैसे पात्रों के साथ भगवान राम की कथा पूर्ण होती है। जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ, तब महर्षि वाल्मीकि और निषाद राज के मंदिर भी बनाए गए। Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि मेरा आग्रह है कि जब आप अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएं, तो महर्षि वाल्मीकि और निषाद राज के मंदिरों के दर्शन अवश्य करें।

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर नमन Ideal Thoughts of Maharishi Valmiki

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “रामायण के रचनाकार, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर नमन। महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। आपकी कालजयी रचना सदैव मानवता, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।”

समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं Ideal Thoughts of Maharishi Valmiki

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महाकाव्य रामायण के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी दिव्य शिक्षाएं एवं आदर्श जीवन मूल्य समाज में सदैव न्याय, सद्भाव और मानवता के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।“

Read Also: US SEAL Shot Bin Laden Head: इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिकी सील ने ही लादेन के सिर में गोली मारी थी : ट्रंप

Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp