चंडीगढ़ IG Y Puran Kumar suicide case इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती ने देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार में दलितों के साथ लगातार किए जा रहे उत्पीड़न की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि 11 सालों में जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से दलितों पर अत्याचार बेतहाशा बढ़ गए हैं। बीआर गवई सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस होने के साथ-साथ दलित समुदाय से भी आते हैं। एक दलित चीफ जस्टिस पर जूता फेंकना बेहद निंदनीय है और देश के संविधान का अपमान है। ऐसा ही दलित उत्पीड़न का मामला हरियाणा के आईपीएस वाई. पूरन कुमार द्वारा आत्महत्या करने का है जिन्होंने जातिवादी भेदभाव के चलते आत्महत्या कर ली। प्रकाश भारती ने हरियाणा के आईपीएस कैडर के अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार को न्याय मिल सके, उसके लिए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की तो इनेलो आईपीएस वाई. पूरन कुमार के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेगी। आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा शासन में दलित आईपीएस अधिकारी प्रताड़ित है तो गरीब दलित का क्या होगा। चीफ जस्टिस गवई का अपमान और आईपीएस अधिकारी की प्रताड़ना दोनों के पीछे भाजपा का इको सिस्टम है।
आईपीएस का आत्महत्या करना पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है : अभय चौटाला IG Y Puran Kumar suicide case
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने हरियाणा कैडर के आईपीएस वाई. पूरन कुमार द्वारा जातिवादी भेदभाव के कारण की गई आत्महत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। एक आईपीएस द्वारा आत्महत्या करना कोई छोटी घटना नहीं है। बीजेपी सरकार किसान विरोधी ही नहीं, बल्कि दलित विरोधी भी है। अभय चौटाला ने कहा कि यह पूरी तरह से सरकार का फेलियर है और पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है। आईपीएस वाई. पूरन कुमार जैसे उच्च अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहे, कौन लोग इसके जिम्मेदार हैं, उसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। निष्पक्ष जांच द्वारा ही आईपीएस वाई. पूरन कुमार के परिवार को न्याय मिल सकेगा।
Related Posts
आईपीएस वाई. पूरन कुमार सुसाइड मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच हो : अजय चौटाला IG Y Puran Kumar suicide case
चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार आत्महत्या मामले को लेकर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। अजय दादरी जिले में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू थे। उन्होंने कहा कि जेजेपी अपने संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जेजेपी प्रदेश, जिला, हलका, गांव और वार्ड स्तर पर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और बदलाव के लिए लोगों को एकजुट करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का क्या हश्र होगा, ये सबको दिख रहा है। बैठक को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के मूलमंत्र दिए। इस दौरान अनेक लोगों ने जेजेपी ज्वाइन की।
वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष IG Y Puran Kumar suicide case
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या की घटना को अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक बताया। उन्होंने मांग की कि वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करवाई जाए। तथा दोषियों को कठोर दंड मिले। दिवंगत अधिकारी के परिवार को न्याय मिले और सुरक्षा प्रदान की जाए।
Read Also: Karwa Chauth Wishes: करवा चौथ की रोमांटिक शायरी
Read Also: Karwa Chauth Quotes for Wife/Husband
Read Also: Karwa Chauth Puja Samagri List: करवा चौथ 2025 पूजन सामग्री की लिस्ट
Read Also: Karwa Chauth 2025 Story in Hindi: जानिए करवाचौथ की कथा हिंदी में…..
Read Also: Karva Chauth 2025 Ritual: जानें करवा चौथ 2025 की तिथि, चंद्रोदय का समय, मुहूर्त और अनुष्ठान
Read Also: Karva Chauth 2025 करवा चौथ पूजन मुहूर्त सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

