नई दिल्ली:Virendra Sachdeva दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनावों के मतदान समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विश्वास जताया कि इस बार निगम उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार एक साथ 12 वार्डों में उपचुनाव हुए, यह स्थिति शहर के स्थानीय चुनावों में बिल्कुल नई रही। सामान्य तौर पर दिल्ली में स्थानीय चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहता है, और आज भी यही रुझान दिखा। इसके बावजूद भाजपा को संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट लाभ मिला, क्योंकि सभी वार्डों में भाजपा की मेजों पर मतदाता पर्ची बनवाने के लिए भीड़ देखी गई।
निगम उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन बेहद शानदार Virendra Sachdeva

श्री सचदेवा ने बताया कि वे स्वयं 7 वार्डों में गए और बाकी वार्डों से भी कार्यकर्ताओं ने सकारात्मक फीडबैक दिया। “इन सारे अनुभवों के आधार पर मैं कह सकता हूं कि निगम उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन बेहद शानदार होगा। उन्होंने आगे बताया कि मतदान से पहले सभी भाजपा प्रत्याशियों ने सुबह मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया और फिर स्वयं मतदान कर चुनाव कार्य में जुट गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष चाँदनी चौक, ग्रेटर कैलाश, ढिचकाऊं कलां, द्वारका बी, संगम विहार ए, विनोद नगर और दक्षिणपुरी जैसे वार्डों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिले। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने गृह वार्ड शालीमार बाग में परिवार सहित मतदान किया। सांसद कमलजीत सहरावत ने द्वारका बी वार्ड में मतदान किया। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने चाँदनी चौक वार्ड में और कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने अशोक विहार वार्ड में मतदान किया।
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here