भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड में से सात पर जीत हासिल Delhi Municipal Corporation by-election
नई दिल्ली: Delhi Municipal Corporation by-election भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड में से सात पर जीत हासिल की। गत 30 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। मतों की गिनती आज दोपहर तक खत्म हो गई। दूसरे नंबर पर रही आप को तीन सीटें मिलीं, कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने एक-एक सीट जीती। वार्ड के हिसाब से आप के अनिल मुंडका से 1577 मतों के अंतर से जीते, शालीमार बाग बी से भाजपा उम्मीदवार अनीता जैन ने 10,000 से ज़्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा की वीना असीजा अशोक विहार से जीतीं और सुमन कुमार गुप्ता चांदनी चौक से जीतीं। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के इमरान चांदनी महल वार्ड से जीते, जबकि द्वारका बी से भाजपा की मनीषा देवी जीतीं। भाजपा उम्मीदवार रेखा रानी ने दिचाओं कलां से 5637 मतों के अंतर से जीत हासिल कीऔर आप की नीतू को पीछे छोड़ दिया।
राजन अरोड़ा ने नारायणा वार्ड से सिर्फ़ 148 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल Delhi Municipal Corporation by-election

आप के राजन अरोड़ा ने नारायणा वार्ड से सिर्फ़ 148 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की, जबकि भाजपा की चंद्रकांता शिवानी दूसरे नंबर पर रहीं। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने संगम विहार ए सीट हासिल की, जहां उसके उम्मीदवार सुरेश चौधरी ने 3628 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, और भाजपा के शुभ्रजीत गौतम को पीछे छोड़ दिया। आप ने दक्षिणपुरी से भी जीत हासिल की, जबकि ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर भाजपा ने जीते। उपचुनाव में सबसे बड़ा जीत का अंतर शालीमार बाग-बी में रहा, जहाँ भाजपा की अनीता जैन ने आप की बबीता राणा को 10,101 वोटों से हराया। यह नतीजा भाजपा के लिए दिल्ली नगर निगम में एक बड़ी और निर्णायक जीत माना जा रहा है। वोट शेयर के लिहाज से भी भाजपा सबसे आगे रही। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव के बाद ये उपचुनाव कराए गए थे। ये 12 सीटें ज्यादातर विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुई थीं। एक सीट पर पार्षद के सांसद बन जाने के कारण भी उपचुनाव हुआ था।
Related Posts
- पैक्स सिलिका में इंडिया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार, अमेरिकी अधिकारी बोले- केंद्रीय भूमिका निभाएगा भारत Eager for India’s entry into Pax Silica
- शोभायात्रा के रूप में भगवान सूर्य नगर भ्रमण पर निकले Lord Surya goes on a city tour
- सेल्फी संग वन्दे मातरम ने जगाया राष्ट्रभक्ति का भाव:अतिरिक्त महानिदेशक जेकेके Vande Mataram with Selfie
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
Related Posts
- पैक्स सिलिका में इंडिया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार, अमेरिकी अधिकारी बोले- केंद्रीय भूमिका निभाएगा भारत Eager for India’s entry into Pax Silica
- शोभायात्रा के रूप में भगवान सूर्य नगर भ्रमण पर निकले Lord Surya goes on a city tour
- सेल्फी संग वन्दे मातरम ने जगाया राष्ट्रभक्ति का भाव:अतिरिक्त महानिदेशक जेकेके Vande Mataram with Selfie

