चंडीगढ़: Yamuna River Cleanliness हरियाणा सरकार ने यमुना नदी की स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को गति दी है। आज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें अपशिष्ट जल शोधन, औद्योगिक अनुपालन और सीवरेज अवसंरचना की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। बैठक में बताया गया कि 11 प्रमुख नालों में प्रतिदिन बहने वाले 1511.55 एमएल अपशिष्ट जल में से लगभग 1000 एमएल पहले से उपचारित किया जा रहा है। राज्य में 90 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट संचालित हैं, 4 नए निर्माणाधीन और 9 अपग्रेड किए जा रहे हैं। औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन में भी सुधार हुआ है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि हर नाले के लिए अलग कमेटियां गठित हों और प्रगति रिपोर्ट हर 10 दिन में भेजी जाए। नए संयंत्रों और अपग्रेडेशन से यमुना में प्रदूषण भार कम होने की उम्मीद है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read:Director Ram Gopal Varma: शाहरुख का निर्देशन करना मेरे बस की बात नहीं: राम गोपाल