Bollywood Actress Richa Chadha: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा आज अपनी निडर आवाज, बेबाक बयानों और मजबूत व्यक्तित्व के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वे हमेशा से ऐसी नहीं थीं। मुंबई में आयोजित 15वें इंडियन फिल्म प्रोजेक्ट में उन्होंने अपने शुरुआती संघर्षों और उस दौर के दर्दनाक अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वे बेहद डरपोक, समझौतावादी और खुद को कम आंकने वाली इंसान बन चुकी थीं। आज भले ही लोग उन्हें आत्मविश्वास और साहस की प्रतीक मानते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे का सच बिल्कुल अलग था।
करियर की शुरुआत Bollywood Actress Richa Chadha
ऋचा ने एक घटना याद करते हुए बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कई ऐसे काम स्वीकार करने पड़े जिन्हें करने में उन्हें असहजता महसूस होती थी। उन्होंने कहा, “एक दिन मैं सेट पर खड़ी थी और मैंने खुद से पूछा मैंने ये फिल्म कब साइन की? मैं यहाँ क्या कर रही हूँ? मैं इस आइटम नंबर में क्यों हूँ? मुझे खुद समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहाँ और कैसे फँस गई हूँ।” उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि मेल कोरियोग्राफर चाहिए और तुम्हें ‘ऐसे-वैसे’ करना है। यह सुनकर वे अंदर से टूट गईं और सोचने लगीं कि आखिर वे यहाँ तक कैसे पहुँच गईं। उन्हें बाद में अहसास हुआ कि किसी लोकल मैनेजर ने कुछ पैसे लेकर गलत रास्ते पर धकेल दिया था।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
बाहरी सुंदरता पर टिप्पणी Bollywood Actress Richa Chadha
अभिनेत्री ने कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग उनकी बाहरी सुंदरता पर टिप्पणी करते थे और उन्हें बदलने की सलाह देते थे। ऋचा ने कहा, “मुझसे कहा जाता होंठ ठीक करवा लो, नाक ठीक करवा लो, चेहरे पर सुधार करवाओ, गाना शूट करने से पहले पानी मत पीना। मैं हर बात मान लेती थी। मैं अपने शरीर और दिमाग को बहुत चोट पहुँचा चुकी थी। मैं खुद से कहती थी मैं बेकार हूँ, मैं अच्छी नहीं हूँ।” उन्होंने बताया कि मनोरंजन जगत में कई लोग दूसरों को छोटा महसूस करवाकर खुद को बड़ा साबित करने की कोशिश करते हैं।
आवाज उठाना उन्होंने धीरे-धीरे सीखा Bollywood Actress Richa Chadha
अपने बदलाव की प्रक्रिया पर बात करते हुए ऋचा ने कहा कि अपनी आवाज उठाना उन्होंने धीरे-धीरे सीखा। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने खुद को स्वीकार करना शुरू किया, तब उन्हें समझ आया कि किसी भी कीमत पर आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। आज वे मानती हैं कि किसी कलाकार का सबसे बड़ा साहस अपनी सच्चाई पर डटे रहना होता है, चाहे दुनिया कुछ भी कहे। हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटन्स स्टूडियोज में बनी फिल्म ‘सीक्रेट्स ऑफ ए माउंटेन सर्पेंट’ का 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

