रोहतक। Agniveer Army Recruitment उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली में 80 प्रतिशत युवाओं का क्वालीफाई करना जिले व पड़ोसी जिलों के लिए गर्व की बात है। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित भर्ती रैली में रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत के लगभग 2000 युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में फिजिकल, मेडिकल व दस्तावेज जांच की जाती है। उपायुक्त ने पारदर्शी व शांतिपूर्ण भर्ती प्रक्रिया के लिए सेना भर्ती कार्यालय के स्टाफ की सराहना की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

