Jind Crime News जमीन विवाद में चली गोली, छर्रे लगने से युवक घायल

Firing in California

जींद। Jind Crime News नरवाना खंड के गांव धमतान साहिब में जमीन विवाद के चलते की गई फायरिंग में छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव धमतान साहिब निवासी करतार तथा सुभाष परिवार के बीच जमीन को लेकर आपस में रंजिश चली आ रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लिया हालातों का जायजा, जांच जारी Jind Crime News

Jind Crime News

बीती देर रात दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और गाली गलौज करने लगे। उसी दौरान करतार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए। जिसमें छर्रे सुभाष के बेटे अमन (21) को बाजू तथा घुटने पर जा लगे। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया। परिजनों द्वारा घायल अमन को नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: Dengue and Malaria हरियाणा में डेंगू और मलेरिया के मामलों में उछाल, डेंगू के 679 और मलेरिया के 162 मामले 

Also Read: Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

Also Read: AIFF’s Draft Constitution Approved: एआईएफएफ के संविधान मसौदे को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, कल्याण चौबे के चुनाव को दी मान्यता

Also Read: World Record by Holding Breath: पानी के नीचे 29 मिनट सांस रोककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp