लॉस एंजिल्स: Influenza Cases अमेरिका में वर्तमान फ्लू मौसम के दौरान अब तक 1.8 करोड़ से अधिक इन्फ्लूएंजा के मामले सामने आए हैं जिनमें से 2,30,000 अस्पताल में भर्ती हुए हैं और 9,300 मौतें हुई हैं। यह जानकारी अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा शुक्रवार को जारी नवीनतम अनुमान आंकड़ों से पता चली।
Influenza Cases सीडीसी ने कहा कि पूरे देश में मौसमी इन्फ्लूएंजा की गतिविधि अभी भी उच्च स्तर पर बनी हुई है हालांकि लगातार दो हफ्तों से इसमें कमी आई है या यह स्थिर बनी हुई है। एजेंसी ने कहा कि इस मौसम में अमेरिका में सबसे अधिक बार इन्फ्लूएंजा ए (एच3एन2) वायरस के संक्रमण की सूचना मिली है।
Related Posts
- Delhi Police’s big action in 2026 नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- Shocking Four accused identified 2026: नेहरू प्लेस में पूर्वोत्तर की महिलाओं से मारपीट, चार आरोपी चिन्हित
- A cache of illegal weapons recovered in 2026 अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, हाशिम और राशिद गैंग के शूटर गिरफ्तार
Influenza Cases सीडीसी ने 10 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के लिए इन्फ्लूएंजा से संबंधित 15 बाल मौत की सूचना दी, जिससे इस मौसम में बच्चों में फ्लू से संबंधित मौतों की कुल संख्या 32 हो गई है। एजेंसी के अनुसार, इस मौसम में दर्ज की गई बाल मौत में से 90 प्रतिशत ऐसी बच्चों की हुई हैं जिन्हें इन्फ्लूएंजा के खिलाफ पूरी तरह से टीका नहीं लगाया गया था।
Influenza Cases एजेंसी ने कहा कि अमेरिका में फ्लू का मौसम आमतौर पर शरद ऋतु और सर्दियों में होता है और यह आमतौर पर दिसंबर और फरवरी के बीच चरम पर होता है। सीडीसी सभी लोगों से आग्रह करता है कि वे छह माह और उससे अधिक आयु के उन सभी बच्चों को जल्द से जल्द टीका लगवा दें जिन्होंने इस मौसम में अभी तक फ्लू का टीका नहीं लगवाया है।
Also Read:Rekha Gupta दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ निरंतर काम कर रही सरकार : रेखा गुप्त