Atlee-Priya have Shared Good News, मुंबई: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली के घर जल्द ही खुशियों की दस्तक होने वाली है। एटली ने पत्नी प्रिया के साथ सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है कि वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस ऐलान के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। गौरतलब है कि एटली और प्रिया जनवरी 2023 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके बेटे मीर का जन्म हुआ था।
मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें Atlee-Priya have Shared Good News
प्रिया ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जहां उनके साथ पति एटली और बेटा मीर भी दिखाई दे रहे हैं। बाकी तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ खुशहाल अंदाज में पोज देता दिख रहा है। तस्वीरों के साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा, “हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से और भी खुशनुमा माहौल बनने वाला है। आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की हमें बहुत जरूरत है।
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
प्यार और शुभकामनाओं की बारिश Atlee-Priya have Shared Good News
इस खुशखबरी पर फिल्मी सितारों ने भी प्यार और शुभकामनाओं की बारिश कर दी है। सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, बहुत ही खूबसूरत। मेरी प्यारी मां को बधाई। कीर्ति सुरेश ने कमेंट किया, बधाई हो मेरे प्यारे, ढेर सारा प्यार। वहीं जाह्नवी कपूर ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। बता दें कि एटली और प्रिया ने साल 2014 में शादी की थी और उससे पहले दोनों करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Follow Us: Youtube