नूंह: training camp मेवात में युवाओं को अपराधिक गतिविधि और सामाजिक बुराईयों से रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि युवाओं को गलत कार्यों से दूर रखा जा सके। इसी कड़ी में फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव हिरवाड़ी में समाज सुधार एवं युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने समाज सुधार के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। अगला समाज सुधार कार्यक्रम 29 नवंबर को गांव साकरस में आयोजित होगा। जमिअत उलेमा हिंद के जिला व राज्य बैनर तले आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता पंजाब प्रांत जमिअत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना हकीमुद्दीन अशरफ उटावड़ी ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को सही दिशा और वास्तविक जीवन मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है training camp

उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को सही दिशा और वास्तविक जीवन मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने अपील की कि समाज की हर बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। मुख्य वक्ता मुफ्ती उमर, मुफ्ती तारीफ सलीम नदवी, मुफ्ती मुबारक दिहाना और मौलाना साबिर कासमी ने युवाओं से समाज सेवा, चरित्र निर्माण, अनुशासन और गलत राहों से बचाव जैसी शिक्षाओं को अपनाने का आग्रह किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में बुराइयाँ इसलिए बढ़ रही हैं, क्योंकि लोग गलत के विरोध में आवाज नहीं उठाते। कार्यक्रम को सफल बनाने में मौलाना हसन हिरवाड़ी की अहम भूमिका रही। मंच संचालन मौलाना साबिर कासमी ने किया। उन्होंने गांववासियों से समाज सुधार समिति बनाकर बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम