Production of the Horror Film Nava: अभिनेत्री-निर्माता श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) अपने बैनर बैंडरफुल फ़िल्म्स के तहत अपनी पहली हॉरर फ़िल्म नावा का निर्माण कर रही हैं, जिसे कोवातांडा फ़िल्म्स इंडिया के साथ मिलकर बनाया जाएगा। फिल्म ‘नावा’ Shweta Tripathi का दूसरा प्रोडक्शन वेंचर है। इससे पहले वह तिलोत्तमा शोम अभिनीत क्वियर ड्रामा मुझे जान न कहो मेरी जान को प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
फिल्म नावा की कहानी Production of the Horror Film Nava
सुंदरबन के खूबसूरत लेकिन डरावने और रहस्यमयी मैंग्रोव जंगलों पर आधारित फिल्म नावा की कहानी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुश्तैनी घर लौटने पर पीढ़ियों पुराने एक सिहरनभरे रहस्य में फंस जाती है, जहां नदी के देवता, दबी हुई पारिवारिक सच्चाइयाँ और लोककथाओं तथा हकीकत का धुंधला संगम उसकी ज़िंदगी को घेरने लगता है। आकाश मोहिमेन द्वारा लिखित यह फ़िल्म लोककथाओं, भय और भावनाओं का प्रभावशाली मिश्रण पेश करती है।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
निर्माता के रूप में बहुत खास कदम Production of the Horror Film Nava
Shweta Tripathi ने कहा, “नावा मेरे लिए एक निर्माता के रूप में बहुत खास कदम है। ‘मुझे जान न कहो मेरी जान’, जो प्रेम और पहचान पर आधारित थी, के बाद मुझे एक बिल्कुल अलग भावनात्मक दुनिया को एक्सप्लोर करने की चाह हुई। हॉरर, खासकर तब जब वह संस्कृति और लोककथाओं से बुना जाए, लोगों को अप्रत्याशित तरीकों से छूने की क्षमता रखता है। सुंदरबन सिर्फ इस कहानी की लोकेशन नहीं है।
ऐसी कहानियों को समर्थन देना Production of the Horror Film Nava
वह जीवित है, साँस लेता है, बचाता भी है और डराता भी है। जब आकाश ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैं उसकी खूबसूरती, उसके भय और उसकी आत्मा से खिंच गई। एक निर्माता के रूप में मैं ऐसी कहानियों को समर्थन देना चाहती हूँ जो जोखिम लें, परतदार हों, और दर्शकों के मन में फ़िल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक बनी रहें। कोवातांडा फ़िल्म्स इंडिया के साथ मिलकर नावा बनाना एक परफेक्ट सहयोग है, क्योंकि हम दोनों ही सार्थक और सिनेमाई कहानी कहने के प्रति समान जुनून रखते हैं।”
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

