मुंबई: silk route Mohit Chauhan अभिनेता बनने का सपना देखने वाले मोहित चौहान ने अपनी आवाज से संगीत जगत में खास पहचान बनाई। सिल्क रूट से करियर शुरू कर उन्होंने ‘तुम से ही’ और ‘मसकली’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए। बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहित चौहान का जन्म 11 मार्च 1966 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में हुआ था। मोहित चौहान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके पिता सरकारी नौकरी में थे, जिसके कारण परिवार को अक्सर अलग-अलग शहरों में रहना पड़ता था। बचपन से ही उनका रुझान संगीत और अभिनय दोनों में था।
मोहित चौहान ने अपने भाई के साथ गाने का अभ्यास किया और अपने दादा से प्रेरणा ली, जो शास्त्रीय संगीत के अच्छे जानकार थे और हारमोनियम बजाते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शुरुआत में वह अभिनय की दुनिया में करियर बनाना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने थिएटर में काम किया और प्रतिष्ठित संस्था नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लेने की भी कोशिश की थी। हालांकि किस्मत ने उन्हें संगीत की दुनिया की ओर मोड़ दिया।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
सिल्क रूट बैंड से मिली पहचान silk route Mohit Chauhan

मोहित चौहान के संगीत करियर की शुरुआत मशहूर इंडी बैंड सिल्क रूट से हुई। उन्होंने अपने साथियों केम त्रिवेदी, अतुल मित्तल और केनी पुरी के साथ मिलकर इस बैंड की स्थापना की थी। बैंड का पहला एल्बम बूंदें काफी लोकप्रिय हुआ। इस एल्बम का गाना डूबा डूबा युवाओं के बीच जबरदस्त हिट साबित हुआ और इससे मोहित चौहान को एक नई पहचान मिली।
बॉलीवुड में मिली बड़ी सफलता silk route Mohit Chauhan
बॉलीवुड में उनका सफर 2002 में फिल्म रोड के गाने ‘पहले नजर में डरी थी’ से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी, लेकिन असली पहचान उन्हें रंग दे बसंती के गाने ‘खून चला’ और जब वी मेट के सुपरहिट गीत तुमसे ही से मिली। इसके बाद मोहित चौहान ने कई यादगार गाने दिए, जिनमें मसकली, साड्डा हक, जो भी मैं और तुझे भुला दिया शामिल हैं।
कई भाषाओं में गाए गाने silk route Mohit Chauhan
मोहित चौहान ने हिंदी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल, पंजाबी और गुजराती जैसी कई भाषाओं में भी गाने गाए हैं। उनकी सुरीली आवाज और भावनाओं से भरी गायकी ने उन्हें लाखों संगीत प्रेमियों का पसंदीदा बना दिया। उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें फिल्मफेयर पुरस्कार, IIFA पुरस्कार और ज़ी सिने पुरस्कार शामिल हैं।
Also Read: कैथल में 14 मार्च को आएंगे Yogi Adityanath: सोंगल मठ में कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की बड़ी तैयारियां
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

