जींद: Woman commits suicide by hanging herself हाउसिंग बोर्ड में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी का फंदा कर आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी हेमंत की पत्नी खुशबू (26) ने संदिग्ध हालात के चलते अपने चौबारे में फांसी का फंदा लगा लिया। फंदा चुन्नी से बनाया गया था। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

बेटी आत्महत्या करने को मजबूर हुई। Woman commits suicide by hanging herself
मृतका के पिता गांव पिपराया जिला जलोर यूपी निवासी कर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी खुशबू की शादी 22 नवंबर 2025 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी हेमंत के साथ हुई थी। गत 28 फरवरी को खुशबू अपने मायके से लौटी थी। कर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से खुशबू को ससुरालीजन परेशान तथा प्रताडि़त करते आ रहे थे। उसी प्रताडऩा से परेशान होकर उसकी बेटी आत्महत्या करने को मजबूर हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता कर्ण सिंह की शिकायत पर पति हेमंत, सास शांति, ससुर अखिलेश, ननंद मानसी, गुनगुन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
Related Posts
- Jind वीडियो कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर, डिवाइडर से टकरा कर पलटी रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस Uchana bus accident Jind
- Panipat बदमाशों ने दिनदहाड़े एक मनी एक्सचेंज सेंटर को बनाया निशाना, 6 राउंड फायर किए Money Exchange Center Firing Panipat
- नरेंद्र मोदी : भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को योजना की 22 वीं किस्त जारी की गई -किसान सम्मान निधि योजना
also reads:पति Adityadhar के Birthday पर Yami Gautam ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी Photos
also reads: सिल्क रूट से शुरू हुआ सफर, बॉलीवुड में हिट गानों से चमके मोहित चौहान silk route Mohit Chauhan
also reads: Kaithal Ward 3 में पहुंचा Aditya Surjewala Mobile Hospital, 100 लोगों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य जांच बड़ी पहल