विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद स्पीकर हरविंदर कल्याण घर लौटे : Speaker Kalyan Returns Home
घरौंडा । Speaker Kalyan Returns Home : (विवेक राणा )विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माताजी श्रीमती प्रेम कौर कल्याण को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पिछले पाँच दिनों से लोगों का ताँता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र के लोगों ने कुटेल स्थित कल्याण फार्म पर पहुंचकर स्पीकर हरविंद्र कल्याण की माताजी के निधन पर शोक जताया है।
हरविंद्र कल्याण जी की माताका निधन : Speaker Kalyan Returns Home
घरौंडा । Speaker Kalyan Returns Home ;विस अध्यक्ष जो बजट सत्र के चलते माताजी के अस्थि विसर्जन के बाद चंडीगढ़ रवाना हो गए थे आज शाम वापस घर लौट आए हैं। ज्ञातव्य है कि स्पीकर हरविंद्र कल्याण जी की माता श्री मति प्रेम कौर कल्याण का निधन 13 मार्च की देर रात हो गया था. उनके निधन के शोक में डूबे उनके सुपुत्र विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने दोहरी जिम्मेदारी का निर्वहन कर काम के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की. उन्होंने ना केवल प्रदेश भर से संवेदना व्यक्त करने आ रहे लोगो ओर मंत्रियो, विधायको, पक्ष, विपक्ष के नेताओ व क्षेत्र की जनता को संभाला बल्कि माँ के अस्थि विसर्जन के बाद विधानसभा के बज़ट सत्र का कार्यभार संभाला ।
विभिन्न दलों के विधायक भी कल्याण फार्म पर शोक व्यक्त करने पहुंचे Speaker Kalyan Returns Home 
घरौंडा । Speaker Kalyan Returns Home : इस दौरान उन्होंने राज्य सभा के लिए वोटिंग भी की क्षेत्र व आसपास के लोग उनकी गंभीर कार्यशैली की चर्चा कर रहे हैँ। इस अहसहनीय दुख के बावजूद उनकी काम के प्रति सच्ची लगन एक बड़ा उदाहरण बन गई है. इसी कड़ी में आज सरकार के मंत्रियों के साथ साथ विभिन्न दलों के विधायक भी कल्याण फार्म पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इनमे मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री राव नरबीर, इंद्रनील नायक राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार, सावित्री जिंदल विधायक, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला, रणजीत सिंह चौटाला पूर्व कैबिनेट मंत्री, रामपाल माजरा इनेलो प्रदेश अध्यक्ष, रघबीर तेवतिया विधायक, चौधरी कुलदीप शर्मा पूर्व स्पीकर, सुल्तान जड़ोला पूर्व संसदीय सचिव, धर्मपाल मलिक पूर्व विधायक,
Post Views: 7