नई दिल्ली: Mayor proudly opens renovated Sindhi Park दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के करोलबाग जोन के अंतर्गत राजेंद्र नगर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। महापौर ने सिंधी पार्क में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। महापौर प्रवेश वाही ने विशेष रूप से पार्क में विकसित किए जा रहे वॉकिंग ट्रैक को आधुनिक, सुरक्षित और नागरिकों के लिए अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पार्क क्षेत्र नागरिकों के स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं,
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
महापौर ने राजेंद्र नगर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा Mayor proudly opens renovated Sindhi Park
नई दिल्ली: Mayor proudly opens renovated Sindhi Park इसलिए इनके विकास में उच्च गुणवत्ता के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि नागरिकों के उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्रीय समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके उपरांत महापौर ने राजेंद्र नगर स्थित मंगल बाजार रोड क्षेत्र में स्वयं भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा
करते हुए अधिकारियों को नियमित निगरानी और बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए महापौर ने दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खुदाई किए जाने के बाद सड़क की मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की।
एजेंसियों के बेहतर समन्वय पर महापौर का जोर Mayor proudly opens renovated Sindhi Park
नई दिल्ली: Mayor proudly opens renovated Sindhi Park उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि किसी भी निर्माण अथवा मरम्मत कार्य के बाद सड़क और फुटपाथ की बहाली बिना विलंब के सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों को असुविधा से बचाना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। महापौर ने निगम की अत्याधुनिक लिटर पिकर मशीन की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
भीषण गर्मी में सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था Mayor proudly opens renovated Sindhi Park
नई दिल्ली: Mayor proudly opens renovated Sindhi Park भीषण गर्मी को देखते हुए महापौर प्रवेश वाही ने क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को ठंडे पानी की बोतल एवं ओआरएस के पैकेट वितरित किए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ दिल्ली के निर्माण में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए भीषण गर्मी के मद्देनजर यह सुनिश्चित किया जाए कि फील्ड में कार्य कर रहे निगम के कर्मचारियों को ठंड़ा पानी और ओआरएस नियमित रूप से दिया जाए। साथ ही लू से बचने के भी उपाय सुनिश्चित किए जाए।
इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद आरती चावला, निगमायुक्त संजीव खिरवार, उपायुक्त दिलखुश मीणा, प्रमुख अभियंता पीसी मीणा सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
FOLLOW AS: http://DIGITAL SAMAJ.COM
FOLLOW AS: http://FACEBOOK. COM
FOLLOW AS: http://YOUTUBE. COM
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

