क्या गीता सिर्फ धर्मग्रंथ है? जानिए स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने क्या बताया Swami Gyananand Maharaj Geeta Satsang

Geeta Satsang Kaithal, Swami Gyananand Maharaj, Bhagavad Gita discourse, Kaithal religious news, spiritual satsang Haryana, Krishna bhakti satsang, Vrindavan leela katha, Hindu spiritual discourse, Kaithal news, Haryana religious event, गीता सत्संग कैथल, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, भगवद गीता प्रवचन, धार्मिक कार्यक्रम हरियाणा, कृष्ण भक्ति सत्संग, कैथल समाचार

Digital Samaj कैथल। Swami Gyananand Maharaj Geeta Satsang भाई उदय सिंह किला में चल रहे दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शनिवार देर शाम आयोजित इस सत्संग में महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद् भगवद् गीता के गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा में समझाते हुए अर्जुन के मन के विचारों और भावों का गहन विश्लेषण किया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभी गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि समाजसेवी सुधीर मेहत्ता, अग्रवाल युवा सभा के प्रधान रामप्रताप गुप्ता, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के प्रधान विनोद मित्तल, बहादुर सैनी और रमेश सचदेवा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

भक्ति में अहंकार क्यों नहीं होना चाहिए? कैथल सत्संग में मिला जवाब

Geeta Satsang Kaithal, Swami Gyananand Maharaj, Bhagavad Gita discourse, Kaithal religious news, spiritual satsang Haryana, Krishna bhakti satsang, Vrindavan leela katha, Hindu spiritual discourse, Kaithal news, Haryana religious event, गीता सत्संग कैथल, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, भगवद गीता प्रवचन, धार्मिक कार्यक्रम हरियाणा, कृष्ण भक्ति सत्संग, कैथल समाचार

Swami Gyananand Maharaj Geeta Satsang सत्संग के दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सामाजिक विज्ञान और सोशियोलॉजी का भी अद्भुत उदाहरण है। इसमें मानव मन की गहराइयों और गिरे हुए मन की स्थिति का सजीव चित्रण मिलता है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में पात्रों और लीलाओं के माध्यम से समाज के सामान्य उदाहरण प्रस्तुत किए गए हैं, ताकि व्यक्ति अपने जीवन से उन्हें जोड़  सके। उन्होंने सृष्टि रचना से जुड़ा एक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब महर्षि वशिष्ठ का जन्म हुआ तो वे प्रारंभ में अत्यंत शांत अवस्था में थे, लेकिन कुछ ही क्षणों में वे अचानक व्याकुल हो उठे। ऐसा प्रतीत हुआ मानो उन्हें कोई गहरा दुख हो। फिर थोड़ी देर बाद वे पुन: शांत हो गए। इस घटना का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि उस समय दैवीय वाणी गुंजायमान हुई यदि मनुष्य केवल आनंद की स्थिति में ही रहे, तो उसे दुख का अनुभव कैसे होगा? और जब स्वयं दुख का अनुभव नहीं होगा, तो वह दूसरों के दुख को कैसे समझ पाएगा? इसलिए सृष्टि में दुख का आभास भी आवश्यक है, ताकि मनुष्य संवेदनशील बन सके और दूसरों के कष्ट को दूर करने के लिए व्यवहारिक रूप से कार्य कर सके। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीकृष्ण और गोपियों की लीला का उदाहरण देते हुए बताया कि गोपियां साक्षात प्रेम का स्वरूप हैं। उनके लिए श्रीकृष्ण ही प्राणों के आधार हैं।

गीता के रहस्यों को कैसे समझें? स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताए आसान तरीके

Geeta Satsang Kaithal, Swami Gyananand Maharaj, Bhagavad Gita discourse, Kaithal religious news, spiritual satsang Haryana, Krishna bhakti satsang, Vrindavan leela katha, Hindu spiritual discourse, Kaithal news, Haryana religious event, गीता सत्संग कैथल, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, भगवद गीता प्रवचन, धार्मिक कार्यक्रम हरियाणा, कृष्ण भक्ति सत्संग, कैथल समाचार

Swami Gyananand Maharaj Geeta Satsang जब ऊधो ज्ञान का संदेश लेकर वृंदावन पहुंचे, तो गोपियों ने कहा यहां तो हमारे रोम-रोम में श्याम बसे हैं। हर गोपी को यह अनुभव होता था कि कृष्ण केवल उनके साथ हैं। लेकिन जैसे ही उनके मन में यह अहंकार आया कि उन्होंने कृष्ण को पा लिया है, उसी क्षण उन्हें कृष्ण का सान्निध्य अनुभव होना बंद हो गया। उन्होंने आगे कहा कि राधा और अहंकार एक साथ नहीं रह सकते। जिस प्रकार प्रेम और अहंकार का मेल संभव नहीं, उसी प्रकार भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं है। सच्चा प्रेम वही है, जहां पूर्ण समर्पण हो और ‘मैं’ का भाव समाप्त हो जाए। सत्संग में वृंदावन की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी वृंदावन में भगवान की लीलाएं अनुभव की जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए व्यक्ति को अपने भीतर सही भाव और दृष्टिकोण विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि मन के भावों में मनुष्य पूर्णत: स्वतंत्र है, इसलिए उसे सकारात्मक और भक्तिमय सोच अपनानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने गीता के व्यावहारिक पक्ष पर जोर देते हुए बताया कि ‘जियो गीता’ जैसी पुस्तकों के माध्यम से दैनिक जीवन में गीता के श्लोकों को अपनाया जा सकता है चाहे सुबह उठना हो, भोजन करना हो या सोने से पहले का समय।

क्या दुख भी जरूरी है जीवन में? Satsang में बताया गहरा आध्यात्मिक संदेश

Geeta Satsang Kaithal, Swami Gyananand Maharaj, Bhagavad Gita discourse, Kaithal religious news, spiritual satsang Haryana, Krishna bhakti satsang, Vrindavan leela katha, Hindu spiritual discourse, Kaithal news, Haryana religious event, गीता सत्संग कैथल, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, भगवद गीता प्रवचन, धार्मिक कार्यक्रम हरियाणा, कृष्ण भक्ति सत्संग, कैथल समाचार

Swami Gyananand Maharaj Geeta Satsang उन्होंने कहा कि गीता का प्रत्येक श्लोक भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकला प्रसाद है, जो नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलने की क्षमता रखता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि व्यर्थ की चिंता छोडक़र हर कार्य भगवान को अर्पित करने का भाव रखें और दिन का अंत भी प्रभु के स्मरण के साथ करें। इससे जीवन में शांति, संतुलन और आनंद की अनुभूति संभव है। इस अवसर पर पूर्व हैफेड चेयरमेन कैलाश भगत,पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ,श्याम लाल बंसल,प्रमुख समाज सेवी सुधीर मेहता,अमरजीत छाबड़ा , राजकुमार मुखीजा,डॉ.सुदर्शन चुघ,डॉ. रोहित मेहता, संजय गर्ग,शरद बंसल,सोनू वर्मा,सुजीत कपूर,पूर्व चेयरमैन नगर परिषद पवन थरेजा, सुषम कपूर,अशोक मित्तल, धर्मवीर , इन्द्रजीत सरदाना, महेन्द्र खन्ना, जितेन्द्र ढुल ,सुभाष संधू अधिवक्ता रंती रमन शर्मा,पवन बंसल,सतपाल भ्याना,जी.एल.चावला,जॉनी चुघ,राजेश गोयल, प्रवीण चावला,अजय भंजाना,कृष्ण नंदा,सोनू कमल खनिजो सुरेन्द्र रिंकु टुटेजा,गुलशन पपरेजा,सुरेन्द्र खोखरी,सुभाष गोघ,राम लाल ,यशपाल मित्तल,सुनील खुराना पारस गाबा, सन्नी चुघ,गुलशन चुघ,संजय मदान आदि मौजूद रहे।

Also Read: मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना: 28 मार्च को अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी जानकारी Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp