Digital Samaj इन्द्री/ करनाल: Ramkumar Kashyap Jan Sunwai विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत हल्के की जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना उनका प्राथमिक कर्तव्य है। हर सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि आमजन की समस्याओं का जल्द समाधान हो तथा उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार का यही प्रयास है कि विकास के मामले में प्रदेश का कोई भी क्षेत्र अछूता न रहे। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
जनसुनवाई के दौरान अब्दुलापुर के सरपंच कर्म सिंह , रामधन, कपूरचंद, शिवकुमार, पाला राम, सतीश कुमार पंचाल, रणबीर सिंह, कांता देवी, भारत भूषण सहित अन्य अपनी समस्या लेकर पहुंचे। विधायक ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना व संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए।
Also Read:Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University में कृषि मेले (खरीफ) का आयोजन