क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage

Asandh Gas Supply, digital samaj,Gas Cylinder Shortage,LPG Gas Shortage

Digital Samaj करनाल। LPG Gas Shortage उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिला में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। जिला में गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को नियमानुसार 25 दिन बाद गैस सिलेंडर की आपूर्ति पहले की तरह हो रही है। आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। आमजन किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे आवश्यकता अनुसार सिलेंडर लें न कि इनका संग्रह करें। ऐसा करने से अन्य लोगों में भी भय का माहौल बनता है और लोगों में गैस सिलेंडर लेने की होड़ लग जाती है। जिला में रसोई गैस या पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

जिला में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं LPG Gas Shortage

Asandh Gas Supply, digital samaj,Gas Cylinder Shortage,LPG Gas Shortage

LPG Gas Shortage जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (डीएफएससी)मुकेश कुमार ने बताया कि जिला में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। जिला में 42 गैस एजेंसियां हैं और इन सभी अधिकृत गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर नियमित रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। जिला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनधिकृत प्रयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला में विभिन्न टीमों द्वारा 55 सिलेंडर जब्त किए गए है। उन्होंने बताया कि जिला में कुल घरेलू गैस कनेक्शन 4 लाख 43 हजार 824 हैं। वही 3 हजार 333 वाणिज्यिक कनेक्शन हैं। उन्होंने बताया कि जिला में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था व्यवस्थित एवं संतुलित है।

LPG Gas Shortage डीएफएससी मुकेश कुमार ने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 14 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार पाइप्ड प्राकृतिक गैस कनेक्शन तथा घरेलू एलपीजी दोनों ही कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति, घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं रखेगा या किसी भी सरकारी तेल कम्पनी से अथवा उनके वितरकों के माध्यम से घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों का रिफिल प्राप्त नहीं होगा। ऐसे व्यक्ति जिनके पास दोनों ही रूप में कनेक्शन हैं। उनको अपने घरेलू एलपीजी कनेक्शन को तत्काल वापस करना होगा।

LPG Gas Shortage उन्होंने बताया कि सभी वाणिज्यिक/औद्योगिक एलपीजी उपभोक्ताओं को अपने शहर में लागू सिटी गैस वितरण प्राधिकरण के साथ पीएनजी के लिए आवेदन करना होगा और पीएनजी प्राप्त करने के लिए तैयार होने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने होंगे, तभी वे कुल 50 प्रतिशत आवंटन से वाणिज्यिक एलपीजी प्राप्त करने के पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त सभी उद्योगपति वाणिज्यिक गैस सिलेंडर मांग के साथ पीएनजी के क्षेत्रीय कार्यालय से एनओसी साथ लेकर आए। जिसका पता इंद्रप्रस्थ गैस लि0 एससीओ-76, एचएसवीपी सेक्टर-5 हैं।

Also Read: क्या है मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना और किसे मिलेगा इसका लाभ? Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana Haryana

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp