सफाई कार्य न होने से जिलाभर में जमा हो गया था हजारों टन कचरा Sanitation Workers End Strike
जींद। Sanitation Workers End Strike गत 30 अप्रैल से चले आ रही सफाई कर्मचारियों के हड़ताल वीरवार को समाप्त हो गई। इस दौरान पूरे जिले में सफाई कार्य ठप पड़ गया था। नतीजतन बाजारों, मोहल्लों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर हजारों टन कचरा जमा हो गया था। गंदगी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढऩे लगी थीं। शहर से प्रतिदिन 125 टन कचरा निकलता है। वीरवार को शहरवासियों ने हड़ताल समाप्त होने का स्वागत किया है। स्थानीय निवासी मनजीत कुमार ने कहा कि 14 दिन से घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। कचरे के ढेर हर तरफ थे। अब उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। नागरिकों को बदबू और मक्खी व मच्छरों का सामना करना पड़ रहा था। कई इलाकों में लोग खुद कचरा उठाकर सड़क किनारे फेंकने को मजबूर हो गए थे।
शहर को मिलेगी कचरे के ढेर से मुक्ति Sanitation Workers End Strike
जींद। Sanitation Workers End Strike हड़ताल समाप्त करने से पहले नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने कल जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने जमा होकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने वेतन वृद्धि, समय पर वेतन भुगतान, एक्सग्रेशिया और पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी उपेक्षा की जा रही है। जिसके कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारी पिछले काफी समय से लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। सरकार द्वारा लगातार सफाई कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही थी। प्रदर्शन के बाद नगर परिषद, कर्मचारी यूनियन और सरकार के बीच बीच हुई वार्ता में समझौते की जानाकरी दी गई। जिसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई।
Related Posts
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
दो से तीन दिन में सफाई कर्मचारी दिन-रात काम करके पूरे जिले में जमा हुए कचरे को साफ कर देंगे Sanitation Workers End Strike
जींद। Sanitation Workers End Strike शुक्रवार सुबह से सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में काम पर लौट आएंगे। जिला प्रधान सोहनलाल व बिजेंद्र ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को वो पूर्ण रूप से खत्म करवाना चाहते हैं। तमाम प्रदेश के जो भी ठेकेदारी पर काम कर रहे हैं उनको पक्का किया जाए। एक्सग्रेशिया की नीति को बहाल किया जाए। सफाई कर्मचारियों की मांग को पूरा किया जाए। शीर्ष नेतृत्व ने वार्ता की है और मांगों को माना गया है। जिस पर शुक्रवार से कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। आगामी दो से तीन दिन में सफाई कर्मचारी दिन-रात काम करके पूरे जिले में जमा हुए कचरे को साफ कर देंगे। सभी मिलकर तेजी से काम करेंगे। शहर को स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता है। नगर परिषद के ईओ रिषिकेश ने बताया कि सफाई अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष सफाई अभियान चलाकर जमा कचरे को निपटाने की योजना बनाई गई है। सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने से न केवल शहर की स्वच्छता बढ़ेगी बल्कि स्वास्थ्य जोखिम भी कम होंगे।
Also Read :Garbage Dispute Firing : कूड़ा उठाने को लेकर खूनी झड़प, चलाई गोली
Also Read :Indian Army TES 56 Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा मिलेगा आर्मी में मौका, आवेदन शुरू
Related Posts
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी

