गुरुग्राम। Village Schools Set for Major Transformation राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर में दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद विद्यार्थी अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से आगे की प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। यह जानकारी प्राचार्या डा. नीलम दहिया ने गुरुवार को दी।
संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए वरदान Village Schools Set for Major Transformation
प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हरियाणा में चल रही केंद्रीकत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि सुल्तानपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित महाविद्यालय विद्यार्थियों की पसंद बनेंगे। उन्होंने बताया कि पहली दो मेरिट सूचियां ऑनलाइन जारी की जाती हैं, शेष सीटों पर विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश का अवसर मिलता है। साथ ही सभी महाविद्यालय अपने नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट पर समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं अपडेट करते रहते हैं। डॉ. नीलम दहिया ने हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण आउटरीच के उद्देश्य से खोले जा रहे महाविद्यालयों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए वरदान सिद्ध होंगे।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
हरियाणा के विद्यार्थी लगातार टॉपर्स की सूची में Village Schools Set for Major Transformation
हाल ही में घोषित सीबीएसई एवं हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के विद्यार्थी लगातार टॉपर्स की सूची में अपना स्थान बना रहे हैं। सुल्तानपुर महाविद्यालय ऐसे सभी आकांक्षी विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने हेतु बी.ए. मल्टीडिसीप्लिनरी एवं बी.कॉम. जैसे पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। सुल्तानपुर महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2019 में हुई तथा सितंबर 2023 से महाविद्यालय अपने नव-निर्मित भवन से संचालित हो रहा है। प्राचार्या ने जानकारी दी कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय से संबद्ध सुल्तानपुर महाविद्यालय में सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप संचालित किए जा रहे हैं। महाविद्यालय के एडमिशन नोडल अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि बी.ए. एवं बी.कॉम. प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

