Digital Samaj असंध: Assandh Shyam Sankirtan Mahotsav खाटू श्याम परिवार असंध के तत्वावधान में आयोजित ‘श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शहर के रतक रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों ने उमड़कर बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। वही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेन्द्र राणा विधायक व विशिष्ट अतिथि शिव कुमार गोयल, ख़ुशी फ़ैशन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और अखंड ज्योति के दर्शन के साथ किया गया। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक कोलकाता से शुभम रूपम,बरेली से अंजलि द्रिवेदी, लोकेश गोयल ने “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” और “कब आएगा मेरा सावरियाँ …” जैसे भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पूरी रात पांडाल बाबा के जयकारों से गुंजायमान रहा।हर तरफ़ श्याम रंग का नजारा दिखा। भजन गायकों ने भजनों के माध्यम से सनातन एकता व संगठन का परिचय दिया। युवाओं में सनातन धर्म की संस्कृति का प्रचार किया। खाटू नरेश का दरबार विशेष रूप से फूलों से सजाया गया। बाबा को 56 भोग का नैवेद्य अर्पित किया गया। मध्य रात्रि को हुई भव्य आरती के दौरान समूचा पांडाल पुष्प वर्षा और इत्र की खुशबू से महक उठा। इसके अलावा समिति के प्रधान योगेश कंसल ने सफल आयोजन के लिए उप मंडल प्रशासन और सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह बाबा की कृपा है कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के बावजूद व्यवस्था सुचारू रही।” कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने ‘श्याम रसोई’ में महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर खाटू श्याम परिवार से प्रधान योगेश कंसल, राजेश गोयल, दीपक मित्तल, जगमोहन गर्ग, सतिंदर बंसल, संदीप, घनश्याम गर्ग, अनिल बंसल, दिनेश बिंदल, राजेंद्र जांगड़ा, विशाल गोयल, विपिन गर्ग, रविंद्र गर्ग, डॉ .श्री राम, राहुल गर्ग, वीरेंद्र गोयल, अंकुर गौतम, प्रदीप पांचाल, दिनेश मंगला, टिंकू गर्ग, राजपाल डांगी, सुरेंद्र अत्री, संदीप गोयल, नरेंद्र गर्ग, सुरेश कंसल, राजेश गर्ग, अंशुल गर्ग, और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read:क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

