गाजियाबाद Espionage Network Ghaziabad सीसीटीवी के जरिए जासूसी के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली निवासी समीर उर्फ शूटर, शामली का समीर पठान और गाजियाबाद का शिवराज शामिल हैं।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को संवेदनशील इलाकों के वीडियो और फोटो भेजते थे। एजेंसियों के मुताबिक यह नेटवर्क कई शहरों में सक्रिय था और इसके जरिए लगातार गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाई जा रही थीं।
आरोपियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई Espionage Network Ghaziabad

Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
Espionage Network Ghaziabad पुलिस के अनुसार, नई गिरफ्तारियों के बाद इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों ने किन-किन स्थानों की जानकारी और फुटेज विदेश भेजी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दरअसल, कुछ समय पहले साहिबाबाद क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर फुटेज विदेश भेजे जाने का मामला सामने आया था। जांच में सामने आया कि यह काम सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था, जिसमें महत्वपूर्ण स्थानों के वीडियो और तस्वीरें एकत्र कर पाकिस्तान में बैठे आकाओं को भेजी जा रही थीं।

Espionage Network Ghaziabad मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई राज्यों से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और नेटवर्क के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े पाए गए। अब जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं। विशेष रूप से यह पता लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स की क्या भूमिका है, किन संवेदनशील स्थानों की जानकारी साझा की गई और जासूसी के लिए किन डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
Follow Us: Facebook
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

