Digial Samaj: करनाल Kidnapping Attempt Assandh जिले के असध नगर के एक गांव में कुछ बदमाशों द्वारा दिन-दिहाड़े दो छात्राओं को अपहरण करने का प्रयास किया है। छात्राओं के शोर मचाते ही गांव के लोग इक्टठा हो गए और अपहरणकर्ता मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोंनो छात्राएं बहन बताई जा रही हैं, दोनों बहने गांव में ही एक नीजी स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर को तकरबीन 01 से 2 बजे के बीच छात्राएं जब स्कूल से घर के लिए निकली तो बदमाश पहले ही छात्राओं का अपहरण करने के लिए तैयार बैठे थे।
छात्राओं को जबरदस्ती कार में डालने का प्रयास किया Kidnapping Attempt Assandh

Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
जैसे ही छात्राएं स्कूल से सड़क पर आई तो अपहरणकर्ता बदमाशों ने छात्राओं को जबरदस्ती कार में डालने का प्रयास किया। छात्राएं घबरा गई और डर गई और शोर मचाने लगे। इतने में ही पास ही शमशान घाट में कुछ लोग मौजूद थे। शोर सुनते ही छात्राओं को बचाने के लिए दोड़े तो बदमाशों ने अपनी जान बचाते हुए गाड़ी को भगा लिया और सामने से आ रहे एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागने में कामयाब हो गए। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो पाया था। इस घटना से पूरे गांव और गांव की छात्राओं में भय का माहौल बना हुआ है। कुछ लोग को अपनी बेटियों को स्कूल भेजने में असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। ग्रामीणों ने बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है।