big Essential Water Conservation Skills 2026 जल संरक्षण सीखने पहुंचे विद्यार्थी, दिल्ली जल बोर्ड ने कराया संयंत्रों का भ्रमण

Water Conservation Skills 2026 

नई दिल्ली: Water Conservation Skills 2026 विद्यार्थियों में जल संरक्षण और जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली जल बोर्ड ने विशेष विद्यालय जागरूकता शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की है। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल के तहत विद्यार्थियों को जल एवं सीवेज शोधन संयंत्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें जल शुद्धिकरण और सीवेज उपचार की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड, मॉडर्न स्कूल वसंत विहार, सरस्वती विद्यालय दरियागंज और न्यू एरा पब्लिक स्कूल मायापुरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 220 विद्यार्थी, 16 शिक्षक और मॉडर्न स्कूल वसंत विहार की प्रधानाचार्या उपस्थित रहीं। 8 मई से 15 मई के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को सोनिया विहार, भागीरथी और हैदरपुर जल शोधन संयंत्रों के साथ ओखला स्थित 124 एमजीडी सीवेज शोधन संयंत्र का भ्रमण कराया गया।

विद्यार्थियों को जल शोधन और सीवेज उपचार प्रक्रिया की दी जानकारी Water Conservation Skills 2026 

नई दिल्ली: Water Conservation Skills 2026 विद्यार्थियों को बताया गया कि पानी किस स्रोत से आता है, उसे किस प्रकार साफ कर पीने योग्य बनाया जाता है और सीवेज के उपचार की प्रक्रिया किस तरह संचालित होती है। दिल्ली की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी भ्रमण सुबह के समय आयोजित किए गए। विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए दिल्ली जल बोर्ड की ओर से ओआरएस, नींबू पानी, हेलमेट, जैकेट और मास्क की व्यवस्था भी की गई, ताकि उन्हें सुरक्षित और सहज शैक्षणिक अनुभव प्राप्त हो सके। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का स्वागत दिल्ली जल बोर्ड के आधिकारिक शुभंकर नीरा ने किया, जिससे छात्र काफी उत्साहित नजर आए।

दिल्ली जल बोर्ड के अभियंताओं ने सरल भाषा में जल और सीवेज शोधन की प्रक्रिया समझाई। साथ ही संयंत्रों की कार्यप्रणाली से संबंधित दृश्य प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिससे विद्यार्थियों को विषय को समझने में आसानी हुई।

जल संरक्षण का संदेश देने के लिए जुलाई से अन्य स्कूलों में भी होगा विस्तार Water Conservation Skills 2026 

नई दिल्ली: Water Conservation Skills 2026 कार्यक्रम को अधिक संवादात्मक और रोचक बनाने के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किए गए तथा विद्यार्थियों को अध्ययन किट भी वितरित की गई। इस अवसर पर समूह छायाचित्र लिए गए और विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण की आवश्यकता और जल शोधन व्यवस्था के महत्व से जोड़ना है, ताकि वे स्वयं जल बचाने की आदत विकसित करें और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। दिल्ली जल बोर्ड की जल और सीवेज शोधन संयंत्र संचालन टीम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को जुलाई माह से राजधानी के अन्य विद्यालयों तक भी विस्तार देने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया जा सके।

also reads: Rohtak-Sirsa में भीषण लू का टॉर्चर: 46 डिग्री के पार पहुंचा temperature, घरों में कैद होने को मजबूर हुए लोग, 23 मई तक हीट वेव का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी Haryana Weather Update

also reads: New Delhi: For Bar Council Election Disputes 2026 बार काउंसिल चुनाव विवादों के लिए दो ट्रिब्यूनल गठित हों

also reads: New Delhi: CBSE compliant school 2026 स्कूल सीबीएसई के नए मानकों के अनुरूप छात्रों की तैयारी सुनिश्चित करें : आशीष सूद

 

follow as:http://digitalsamaj. com

follow as: http://facebook. com

follow as: http://youtube.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp