नई दिल्ली: Pandav Kumar Murder Case 2026 । पांडव कुमार हत्याकांड को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय, आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग दोहराई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महासचिव संगठन एवं संचार विभाग के
अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने कहा कि पांडव कुमार की निर्मम हत्या के 15 दिन बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की मांगों को दोहराते हुए कहा कि मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में कर दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाए,
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
Pandav Kumar Murder Case 2026 दिल्ली की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
नई दिल्ली: Pandav Kumar Murder Case 2026 । परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और एक करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए। अनिल भारद्वाज ने कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और अपराधों का वातावरण लोगों में भय पैदा कर रहा है। उनके अनुसार बेरोजगारी और महंगाई के कारण अपराधों में वृद्धि हो रही है, जिससे महिलाओं के खिलाफ अपराध, लूट, नशाखोरी, अपहरण और सड़क अपराध बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली अब असुरक्षा की ओर बढ़ रही है और सरकार इस चुनौती से निपटने में विफल साबित हो रही है।
उन्होंने महंगाई के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, दूध और ब्रेड की बढ़ती कीमतों ने आम नागरिकों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उनके अनुसार हाल के दिनों में दूध, ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब, मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
Pandav Kumar Murder Case 2026 रोजगार की तलाश में आए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
नई दिल्ली: Pandav Kumar Murder Case 2026 । संवाददाता सम्मेलन में पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधांशु कुमार ने कहा कि पांडव कुमार की हत्या केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाने वाली घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अब तक पीड़ित परिवार के लिए कोई घोषणा नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजधानी में रोजगार की तलाश में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि यह घटना समाज और व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस जनहित और न्याय से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी तथा यदि सरकार ने निर्धारित समय के भीतर न्याय और सहायता संबंधी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापक जनआंदोलन करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने दोहराया कि पार्टी पांडव कुमार के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक कानूनी लड़ाई से लेकर जनआंदोलन तक हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
also reads: New Delhi: For Bar Council Election Disputes 2026 बार काउंसिल चुनाव विवादों के लिए दो ट्रिब्यूनल गठित हों
follow as: http://digitalsamaj. com
follow as: http://facebook. com
follow as: http://youtube. com
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद

