Rohtak-Sirsa में भीषण लू का टॉर्चर: 46 डिग्री के पार पहुंचा temperature, घरों में कैद होने को मजबूर हुए लोग, 23 मई तक हीट वेव का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी Haryana Weather Update

In view of the increasing heat in the month of March

चंडीगढ़: Haryana Weather Update प्रदेश में राजस्थान की तरफ से आ रही तेज हवाओं और निरंतर बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के चलते लोगों का जीवन व्यापक स्तर पर प्रभावित हो रहा है। जिसकी बानगी इसी से देखने को मिलती है कि प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश के रोहतक में सबसे ज्यादा 46.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के फरीदाबाद और सिरसा जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा दर्ज किया गया तो वहीं हिसार और नारनौल में टेंपरेचर 45 या इससे ज्यादा डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के तमाम अन्य जिलों में टेंपरेचर 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। प्रदेश के भिवानी और चरखी दादरी ही दो ऐसे जिले रहे जिनमें टेंपरेचर 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इस लिहाज से प्रदेश में निरंतर पड़ रही भयंकर गर्मी और गर्म हवाओं के थप्पड़ों के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गौरतलब कि हरियाणा में तापमान पहले ही 45 डिग्री से ऊपर जा चुका है, सिरसा जिले में सोमवार को 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था जिसके चलते लोगों को असहनीय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग की तरफ से हीट वेव का अलर्ट भी जारी 23 मई तक के लिए Haryana Weather Update

प्रदेश में निरंतर गर्मी बढ़ रही है और अब इसको लेकर मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों यानी 20 से 23 मई तक अवधि को लेकर हीट वेव को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 मई तक प्रदेश में उत्तरी बेल्ट वाले जिलों में येलो अलर्ट तो वहीं दक्षिणी हरियाणा से सटे जिलों में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए लिहाज से उत्तरी इलाकों में थोड़ी सी राहत रहेगी तो दक्षिणी हरियाणा पर आसपास के जिलों में भयंकर गर्मी जारी रहेगी। इसके अलावा 22 और 23 मई को पूरे प्रदेश में हीट वेव के ऑरेंज अलर्ट के चलते भयंकर गर्मी की संभावना जताई गई है। इस लिहाज से लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। उपरोक्त अवधि में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है जिसके चलते चिलचिलाती गर्मी पड़ेगी। साथ ही मौसम विभाग की तरफ से मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है है कि आने वाले दिनों में कई दिन तक मौसम खुश्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अब हरियाणा के खासकर दक्षिण इलाकों में राजस्थान की और से गर्म हवा आने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होनी तय है और 23 मई तक हरियाणा के दक्षिणी तथा दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हीट वेव जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होनी की सम्भावना है।

बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की Haryana Weather Update

राजस्थान की गर्म हवाओं और भीषण गर्मी के कारण हरियाणा के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना के चलते मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट करने के साथ-साथ आमजन के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। विभाग द्वारा किसानों , पशु पलकों और बुजुर्गों के लिए एक डिटेल्ड एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी में लोगों को घर से बाहर निकलने, खासकर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक, को मना किया गया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में लू के प्रभाव को कम करने के लिए सुबह या शाम के समय सिंचाई करें।आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार गर्मी और लू से बचने के लिए खीरा, तरबूज, नारियल पानी और शीतली प्राणायाम ( जिसको गहरी सांस लेने का व्यायाम कहा जाता है) जैसे पारंपरिक और योग आधारित तरीकों को अपनाने की सलाह दी गई है।

Also Read: New Delhi: For Bar Council Election Disputes 2026 बार काउंसिल चुनाव विवादों के लिए दो ट्रिब्यूनल गठित हों

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp