Digital Samaj करनाल: Karnal Cow Slaughter Case जिले के इंद्री क्षेत्र में पश्चिमी यमुना नहर के पास गोवंश के अवशेष मिलने के सनसनीखेज मामले में करनाल पुलिस की सीआईए-वन शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 17-18 मार्च की रात और इसके अगले दिन पश्चिमी यमुना नहर के पास गोवंश के कटे हुए सिर और पैर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। लगातार दो दिनों तक अवशेष मिलने से स्थानीय लोगों और गोभक्तों में भारी रोष फैल गया था। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कई बैठकें भी की थीं।
Karnal Cow Slaughter Case सीआईए-वन के इंचार्ज संदीप ने बताया कि मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीआईए-वन और सीआईए-थ्री की टीमों को जांच सौंपी गई थी। संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने उत्तर प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सड़कों या मंडियों से गोवंश को पकड़कर अपने साथ ले जाते थे और पश्चिमी यमुना नहर के पास उन्हें काटकर मांस अपने साथ ले जाते थे।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Karnal Cow Slaughter Case पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मांस को कहां सप्लाई करते थे और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। सीआईए इंचार्ज के अनुसार, पहले दिन 8-9 गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे, जबकि अगले दिन भी अवशेष मिले। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि इस घटना के बाद इंद्री क्षेत्र में लगातार आक्रोश का माहौल बना हुआ था। गोभक्तों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार विरोध जताया जा रहा था। ऐसे में करनाल पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Also Read:Ghaziabad Viral Video सफाई नायक का शराब पीते Video Viral, विभागीय कार्रवाई शुरू
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

