Delhi Snatchers Arrested CCTV नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली की एंटी-स्नैचिंग सेल (Anti snatching cell ) ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी, वारदात के समय पहने गए कपड़े और छीनी गई सोने की चेन का ‘ओम’ लॉकेट बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश अवस्थी (27), निवासी ईस्ट विनोद नगर, और कार्तिक अरोड़ा (26), निवासी वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली, के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी और स्नैचिंग के 10 से अधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।
मामला 23 फरवरी का Delhi Snatchers Arrested CCTV
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला 23 फरवरी का है, जब नानकपुरा निवासी 38 वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों के साथ स्कूल से लौट रही थीं। तभी सुभाष पार्क, एफ-ब्लॉक के पास काली स्कूटी पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। चेन में ‘ऊँ’ लिखा हुआ दिल के आकार का लॉकेट लगा था। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए काले हेलमेट पहन रखे थे और स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर को काली टेप से ढक रखा था।
Related Posts
मामला दर्ज कर जांच शुरू की Delhi Snatchers Arrested CCTV
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर हरि सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें कई हेड कांस्टेबल शामिल थे। टीम ने लगभग 90 किलोमीटर क्षेत्र में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की।
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया Delhi Snatchers Arrested CCTV
तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कल्याणपुरी इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने साउथ कैंपस इलाके में दो अलग-अलग स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।
स्कूटी जुपिटर का इस्तेमाल वारदात में Delhi Snatchers Arrested CCTV
पुलिस के अनुसार, आकाश अवस्थी अपनी स्कूटी जुपिटर का इस्तेमाल वारदात में करता था। फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
चोरी और स्नैचर की घटना Delhi Snatchers Arrested CCTV
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी समय से चोरी और स्नैचर की घटना को अंजाम देते थे। पूछताछ में इन्होंने कई वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। अब इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Also Read: महाष्टमी के दिन इस तरह कन्या पूजन करने से मिलेगा माँ का आशीर्वाद: 2026 Maha Ashtami
Also Read: क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage
Also Read: क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage
Also Read: इन्द्री में जनसुनवाई के दौरान रामकुमार कश्यप ने क्या दिए बड़े निर्देश Ramkumar Kashyap Jan Sunwai

