BIG UPDATE 2026:दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के निर्देश
नई दिल्ली:BIG UPDATE 2026 दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर दिल्ली सरकार के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने राजधानी दिल्ली में नागरिकों के लिए सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी एवं प्रवर्तन की कार्रवाई को और तेज कर दिया है।
BIG UPDATE 2026:स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मैंने खाद्य सुरक्षा विभाग को विशेष तौर से निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान सख्त निगरानी बनाए रखने के साथ किसी भी उल्लंघन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। अब तक मिले सकारात्मक परिणाम हमारे निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हम खाद्य सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रवर्तन और निगरानी तंत्र को और मजबूत करते रहेंगे।
Related Posts
- Viral News: हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी 2nd एग्जाम 2026: 4 से 10 अप्रैल तक करें आवेदन, अंक सुधार का मौका Haryana Board 2nd Exam 2026 Apply Online
- Marriage Cermony : सेवा संघ के गरीब कन्या विवाह समारोह में 10 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी
- JIND MANDI NEWS : आज से 39 खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद शुरू
BIG UPDATE 2026:दिल्ली के अलग-अलग जिलों में लगातार निरीक्षण और विशेष निगरानी अभियान
दिल्ली के अलग-अलग जिलों में लगातार निरीक्षण और विशेष निगरानी अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य व्यवसाय संचालकों से कुल 98 खाद्य नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुएं जैसे मिठाइयां, डेयरी उत्पाद, मसाले और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थीं।
BIG UPDATE 2026:खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला द्वारा अब तक 54 नमूनों की जांच रिपोर्ट जारी की जा चुकी

खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला द्वारा अब तक 54 नमूनों की जांच रिपोर्ट जारी की जा चुकी है, जिनमें सभी नमूने निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। अब तक मिली रिपोर्ट में कोई भी नमूना असुरक्षित या मानकों पर खरा उतरने में असफल नहीं पाया गया है। बाकी बचे नमूनों की जांच जारी है, और उनकी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।
BIG UPDATE 2026:इस तरह के विशेष अभियान के तहत विभाग ने बड़े पैमाने पर विशेष तौर पर लगातार निरीक्षण किए
नवरात्रि के दौरान भी इस तरह के विशेष अभियान के तहत विभाग ने बड़े पैमाने पर विशेष तौर पर लगातार निरीक्षण किए, जिसमें व्रत के दौरान सेवन किए जाने वाले खाद्य पदार्थों जैसे कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, फल एवं डेयरी उत्पादों पर विशेष तौर पर ध्यान दिया गया। खास तौर से बाजारों, मंडियों, खुदरा दुकानों, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों, अनधिकृत कॉलोनियों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए गए, ताकि त्योहारों के दौरान सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
BIG UPDATE 2026:खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम
खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत चल रहे निगरानी और नियामक ढांचे के अंतर्गत इस अवधि के दौरान कुल 165 खाद्य नमूने लिए गए, जिनमें 138 निगरानी नमूने और 27 प्रवर्तन नमूने शामिल थे। स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में नियमों का कड़ाई से पालन, गहन निरीक्षण और सीधी निगरानी के चलते यह सुनिश्चित हो सका कि नवरात्रि के दौरान कोई भी खाद्य पदार्थ को लेकर कोई अवांछित घटना सामने नहीं आई।
BIG UPDATE 2026:इस दौरान बड़ी संख्या में सैंपल एकत्र किए गए

इस दौरान बड़ी संख्या में सैंपल एकत्र किए गए, जिनमें निगरानी और प्रवर्तन दोनों तरह के नमूने शामिल थे। लीगल नमूनों की प्रयोगशाला जांच में अधिकांश नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। मानकों का पालन नहीं करने वाले मामलों में सख्त कानूनी प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति कड़ी निगरानी एवं जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति पर कायम है। जन स्वास्थ्य की सुरक्षा और उपभोक्ताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए राजधानी के सभी जिलों में नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी एवं त्वरित प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी है।
also reads:JIND MANDI NEWS : आज से 39 खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद शुरू
also reads:Jind LPG Gas News : जिला में पेट्रोल, एलपीजी व डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
Follow Us: http://www.facebook.com
Follow Us: http://digitalsamaj.com
Related Posts
- Viral News: हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी 2nd एग्जाम 2026: 4 से 10 अप्रैल तक करें आवेदन, अंक सुधार का मौका Haryana Board 2nd Exam 2026 Apply Online
- Marriage Cermony : सेवा संघ के गरीब कन्या विवाह समारोह में 10 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी
- JIND MANDI NEWS : आज से 39 खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद शुरू

