Affair Mother Lover Murder अवैध संबंधों के चलते मां और प्रेमी की गला घोंटकर हत्या

Jind, Extortion Demand, Shopkeeper Extortion, Crime News, Haryana News, Extortion Case, Law and Order, Local Crime, जींद, दुकानदार से चौथ की मांग, चौथ वसूली, रंगदारी, अपराध समाचार, हरियाणा खबर, जींद समाचार, कानून व्यवस्था

सिरसा Affair Mother Lover Murder जिला के गांव सिकंदरपुर थेहड़ में मां को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर तैश में आए बेटे वह बहू ने दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटा दोनों के शव पिकअप में लादकर सीधा सदर पुलिस थाने पहुंच गया। उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि उसने अपनी मां व उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। दोनों की लाश पिकअप में पड़ी है। पुलिस कर्मचारियों ने पिकअप में महिला व व्यक्ति की लाश देखी तो वे हैरान रह गए और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में युवक व उसकी पत्नी शामिल है। मृतक व्यक्ति के पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

दोनों के शव पिकअप में डालकर सीधा पहुंचा थाने पहुंचा बेटा Affair Mother Lover Murder

जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर निवासी 50 वर्षीय अंगूरी पत्नी पाला राम के पड़ोसी लेखराज से अवैध संबंध थे। 15 साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुत्र राजकुमार,पति पाला राम व रिश्तेदारों ने अंगूरी को काफी बार समझाया,लेकिन वह नहीं मानी। दोनों का यह संबंध पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। राजकुमार व उसकी पत्नी सुनीता अंगूरी को लंबे समय से मां को समझाते रहे कि वह पड़ोसी से यह संबंध तोड़ दे,लेकिन वह नहीं मानी। वीरवार देर रात को लेखराज अंगूरी के घर आ गया। राजकुमार को इसका पता चला तो वह मां के कमरे में गया,जहां दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों को देखकर राजकुमार व सुनीता तैश में आ गए। इसके बाद दोनों ने चुन्नी से अंगूरी देवी व लेखराज का गला घोंटकर हत्या कर दी।

Also Read: Court Challenges Anti-Conversion Law: न्यायालय ने धर्मांतरण रोधी कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा

Also Read: Navy Officer Wife Dies: नेवी ऑफिसर की पत्नी की मौत मामले में ट्रेन के टीटीई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Also Read: Halal Food In Train: रेलवे में ‘केवल हलाल’ नीति पर विहिप ने जताई आपत्ति

Also Read:Skyroot Infinity Campus Inaugurated: पीएम मोदी ने स्काईरूट के इनफिनिटी कैंपस का किया उद्घाटन, बोले- भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र बदल रहा 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp