
Hisar : Bajrang Garg — हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कमर्शियल Gas Cylinder की सप्लाई बंद करने, रसोई गैस के 60 रुपए सिलेंडर व कमर्शियल गैस सिलेंडर के 125 रुपए दामों में बढ़ोतरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला शहरी अध्यक्ष Bajrang Garg के नेतृत्व में हुआ। जिसमें रोष स्वरूप प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम जनता का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गैस एजेंसियों के बाहर महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांग और यहां तक कि बच्चे भी घंटों धूप में लाइन लगाने के बाद भी बिना सिलेंडर खाली हाथ लौट रहे हैं। इस संकट ने ना केवल जनजीवन को ठप्प कर दिया है, बल्कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की कमजोर स्थिति को भी पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। सरकार ने रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी भरकम बढ़ोतरी करके जनता पर नाजायज आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने से प्रदेश में अनेकों उद्योग, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं। यहां तक की रेडी-फड़ी, हलवाई, चाय वाले आदि छोटे व मध्यम व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। काफी लोगों को मजबूरी में अपना काम बंद व सीमित करना पड़ रहा है, जिसमें उनकी आय में सीधा असर पड़ रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार बार-बार कह रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है अगर गैस सिलेंडर की कमी नहीं है तो कमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक क्यों लगाई है और गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन उपभोक्ता की क्यों लगी हुई है।
केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद करने व घरेलू गैस के लिए लंबी लाइन लगने पर भारी नाराजगी जताई Bajrang Garg
देश व प्रदेश में Gas Cylinder की कालाबाजारी होने से आम जनता भारी परेशान है। हरियाणा की जनता पहले ही बेहताशा महंगाई व बेरोजगारी से भारी परेशान है। गैस सिलेंडर महंगे होने और आसानी से ना मिलने से छोटे व आम व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से अब तक देश व प्रदेश में जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। रसोई गैस की कीमतों में 150 प्रतिशत बढ़ोतरी और पेट्रोल व डीजल पर 60 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। यहां तक की खाद्य वस्तुएं एवं आम जरूरत के समान में लगभग 100 से 200 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
Related Posts
- Jind वीडियो कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर, डिवाइडर से टकरा कर पलटी रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस Uchana bus accident Jind
- Panipat बदमाशों ने दिनदहाड़े एक मनी एक्सचेंज सेंटर को बनाया निशाना, 6 राउंड फायर किए Money Exchange Center Firing Panipat
- नरेंद्र मोदी : भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को योजना की 22 वीं किस्त जारी की गई -किसान सम्मान निधि योजना
सरकार को कमर्शियल गैस व रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रखनी चाहिए ताकि व्यापारी व आम जनता को राहत मिल सकें। Bajrang Garg
इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डाक्टर राजेन्द्र सूरा, वरिष्ठ नेता सोमवीर लम्बा, वरिष्ठ नेता हांसी सुमन शर्मा, वीर सिंह ख्यालिया, तेजवीर पूनिया, महिला ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष जून, वरिष्ठ नेता आदमपुर रणवीर शर्मा, महिला नेत्री गायत्री यादव , केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष गीता आहूजा, महिला नेत्री एस सी वरिष्ठ नेत्री कृष्णा दुग्गल, महिला ज़िला अध्यक्ष शहरी मन्नू अग्रवाल,बलजीत यादव,एस.सी. ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण रत्नकुमार बडगुजर, एस सी वरिष्ठ नेता राजेश मुंडई, वरिष्ठ नेता बरवाला विनय वत्स,एस सी ज़िला अध्यक्ष शहरी सोनू लंकेश, युवा नेता सतेन्द्र सहारण, यूथ ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण सोविन भाटला, यूथ हल्का अध्यक्ष हिसार भरत सोनी, हल्का युवा अध्यक्ष सुनील बेरवाल, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हिसार रोहित दलाल, हल्का उकलाना यूथ अध्यक्ष विवेक पुनिया, वरिष्ठ नेता शैलेश कुमार वर्मा, सुरेश पंघाल, राजकुमार जांगड़ा, वीरेंद्र बन्दर लितानी, शशिकांत शर्मा,सुशील कुमार शर्मा , ओम प्रकाश बजाज,निर्मला बामल, चंद्र भान काजला, वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता, रिटायर्ड एम्पलाइज सैल प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर बामल, सुरेश वाल्मीकि, बिल्लू मईयड़, संदीप ज्यानी,सुभाष सरासर, निरंजन कुमार गोयल, राजेंद्र बंसल, रोहन अरोड़ा, अखिल गर्ग, रितु, राजवीर सिंह, कृष्ण कुमार महाशी, विनोद कांगड़ा, शमशेर सिंह पुनिया, पवन बिश्नोई, महावीर शर्मा, रविंद्र शर्मा, सीता राम शर्मा, मास्टर विनोद लॉयल,वकील सिंह,राजू छीपा,एनएसयूआई प्रदेश सचिव भागी राणा,अजय मलिक प्रधान राजकीय महाविद्यालय हिसार , मयंक, पोनी, जितेश , विक्रम, पर्व, युवी, यश आदि कांग्रेस प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।
Also Read :Kharakhauda में सड़क और घर में मारपीट के 3 घटनाक्रम: बाइक सवार और महिला घायल Kharakhauda Assault Cases
Follow Us: Facebook
Related Posts
- Jind वीडियो कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर, डिवाइडर से टकरा कर पलटी रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस Uchana bus accident Jind
- Panipat बदमाशों ने दिनदहाड़े एक मनी एक्सचेंज सेंटर को बनाया निशाना, 6 राउंड फायर किए Money Exchange Center Firing Panipat
- नरेंद्र मोदी : भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को योजना की 22 वीं किस्त जारी की गई -किसान सम्मान निधि योजना

