Pro. Satish Kumar Dhawan Death Anniversary, नई दिल्ली: देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले पद्म विभूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार धवन की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित भाजपा नेताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि दी।
सतीश धवन जी की पुण्यतिथि Pro. Satish Kumar Dhawan Death Anniversary
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान वैज्ञानिक पद्म विभूषण सतीश धवन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।” केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नया आयाम देने वाले महान रॉकेट वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष ‘पद्मविभूषण’ प्रो. सतीश धवन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र की आपने जो अतुलनीय सेवा की है, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगी।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
सतीश महाना ने ‘एक्स’ पर लिखा Pro. Satish Kumar Dhawan Death Anniversary
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इसरो के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में आपके अमूल्य योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।”
केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा Pro. Satish Kumar Dhawan Death Anniversary
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित, महान वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार धवन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को सुदृढ़ वैज्ञानिक आधार, संस्थागत मजबूती और दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।”
बृजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर लिखा Pro. Satish Kumar Dhawan Death Anniversary
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के महान रॉकेट वैज्ञानिक तथा इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण से अलंकृत प्रो० सतीश धवन की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।”उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लिखा कि प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण से सम्मानित प्रो. सतीश धवन की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
डॉ. संजय कुमार निषाद ने एक्स पर लिखा Pro. Satish Kumar Dhawan Death Anniversary
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के महान वैज्ञानिक, परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के शिल्पकार पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र निर्माण में विज्ञान, अनुसंधान और अंतरिक्ष क्षेत्र को नई दिशा देने वाले प्रो. सतीश धवन जी का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका जीवन ज्ञान, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। विनम्र श्रद्धांजलि।”
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

