महेंद्रगढ़: Demolition of illegal colony Mahendergarh जिला नगर योजनाकार (DTP) की टीम ने शुक्रवार को दानवीर कॉलोनी माजरा चुंगी के पास राजस्व संपदा मौजा माजरा में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। करीब 2.5 एकड़ भूमि में बनाई गई अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 10 डीपीसी, दो चारदीवारी और कॉलोनी के अंदर बनाए गए सभी रोड नेटवर्क को उखाड़ फेंका गया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार की अगुवाई में, सहायक नगर योजनाकार कार्यालय जिला नगर योजनाकार नारनौल के सहयोग और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण करना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि को रिहायशी या वाणिज्यिक उपयोग में बदलने से पहले निदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, चंडीगढ़ से लाइसेंस या अनुमति लेना अनिवार्य है। DTP ने आम लोगों से अपील की कि प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें और न ही बिना अनुमति के निर्माण कार्य करें।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
किसी भी प्लॉट की वैधता की जांच करने के लिए जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल में किसी भी कार्यदिवस पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।मंदीप सिंह सिहाग ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।