चेन्नई Cyclonic storm Ditwa बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘दितवा’ ने शुक्रवार को चेन्नई तट की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने इस तूफान के कारण तमिलनाडु में अगले तीन दिनों के लिए बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। तूफान को देखते हुए राज्य सरकार ने कई ज़िला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग ने कई ज़िलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दितवा के कारण अत्यधिक से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताने के कारण, राज्य सरकार ने बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात कर दिया है।
लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए रबड़ की नावें Cyclonic storm Ditwa

Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
Cyclonic storm Ditwa एनडीआरएफ की टीमों ने संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों से लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए रबड़ की नावें, पेड़ काटने वाली मशीनों सहित सभी आवश्यक उपकरण अपने साथ रखे हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ज़िलाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और उन्हें निचले इलाकों तथा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों के लोगों को ठहराने के लिए राहत केंद्र तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इन केंद्रों में पीने का पानी, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
मौसम विभाग ने ताजा जानकारी में बताया Cyclonic storm Ditwa

Cyclonic storm Ditwa मौसम विभाग ने ताजा जानकारी में बताया कि चक्रवाती तूफान ‘दितवा’ तटीय श्रीलंका और सटे हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। यह पिछले छह घंटों के दौरान सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह तूफान पुडुचेरी से 440 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 540 किलोमीटर दक्षिण में है। इसके श्रीलंका तट और सटे हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और सटे हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी पर अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा Cyclonic storm Ditwa

Cyclonic storm Ditwa इसके कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी पर अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेंटीमीटर से अधिक) होने की संभावना है। इसके बाद, एक दिसंबर को वर्षा के धीरे-धीरे कम होकर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। एक दिसंबर की सुबह तक हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है। समुद्र की स्थितियाँ खराब से बहुत खराब रहेंगी, और एक दिसंबर की सुबह से सुधार होने की संभावना है।
Also Read: Free distribution of plants आज पौधों का निशुल्क वितरण
Also Read: New Fraud 11 E scooty Rental Scam ठगी का नया तरीका, किराये पर 11 ई-स्कूटी लेकर आरोपी फरार हुए
Also Read: No Horn Day सप्ताह में एक दिन ‘नो हॉर्न डे’ की मांग
Also Read: Door to door de-addiction team नशा मुक्ति टीम का डोर टू डोर जागरुकता अभियान चला
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

