ट्रांस हिंडन New Fraud 11 E scooty Rental Scam वाहन किराये पर देने वाली कंपनी की 11 ई-स्कूटी लेकर आरोपी फरार हो गए। रिकवरी टीम भी इन्हें ट्रेस नहीं कर पा रही। कंपनी ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंपनी के प्रतिनिधि अखिल विजयन ने पुलिस को शिकायत दी थी। उनके मुताबिक पूर्व में दिल्ली के करोलबाग निवासी मोहम्मद मुश्ताक, मेरठ निवासी अभिषेक कुमार रूहेला, दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी सचिन कुमार चौरसिया, बिहार के बेतिया निवासी दीपक कुमार, दिल्ली निवासी प्रिंस, इटावा निवासी गौरव राजपूत, सुल्तानपुर निवासी शाहनवाज खान, नोएडा निवासी राहुल कुमार, दिल्ली निवासी मोहम्मद आरजू, दिल्ली निवासी सागर व गुरुग्राम निवासी हेमंत ने बीते कुछ माह के दौरान अलग-अलग समय पर उनकी कंपनी से ई-स्कूटी किराये पर ली थी। तय समय पर इसे नहीं लौटाया और न ही अतिरिक्त समय का किराया दिया। रिकवरी टीम इनके पते पर पहुंची तो कोई नहीं मिला। फर्जी पते पर आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
Also Read: No Horn Day सप्ताह में एक दिन ‘नो हॉर्न डे’ की मांग
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Also Read: absconding criminals 23 दिन में 138 फरार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा