मुंबई: Dharmendra death हिंदी सिनेमा का एक और अनमोल सितारा दुनिया से रुख़्सत हो गया। 89 वर्ष की आयु में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया, जिससे पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और इलाज जारी था। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र के पार्थिव शरीर को मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। सुपरस्टार को श्रद्धांजलि देने के लिए परिवार के साथ-साथ फिल्म जगत के बड़े सितारे भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे।
अंतिम विदाई में शामिल हुईं हेमा मालिनी और ईशा देओल Dharmendra death
धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी उन्हें आखिरी बार देखने और अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचीं। सफ़ेद परिधान पहने हेमा मालिनी के चेहरे पर गहरा दुःख साफ़ झलक रहा था। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल भी उनके साथ वहां पहुंचीं और अपने पिता को अंतिम विदाई दी।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
आखिरी मुलाकात को पहुंचे उनके जिगरी दोस्त और सितारे Dharmendra death

परिवार के अलावा धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने उनके सबसे करीबी दोस्त और महान अभिनेता अमिताभ बच्चन भी श्मशान घाट पहुंचे। अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन, काजोल, सलीम खान, सलमान खान, आमिर खान, अनिल कपूर, संजय दत्त और अक्षय कुमार सहित कई सितारे धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। माहौल गमगीन रहा और हर किसी की आंखें नम थीं।
फरहान अख्तर बोले-इंडस्ट्री की अपूर्णीय क्षति Dharmendra death
धर्मेंद्र के निधन से दुखी फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, उनका जाना फिल्म वर्ल्ड के लिए बहुत बड़ी क्षति है। देओल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले। उनके संदेश में धर्मेंद्र के प्रति सम्मान और श्रद्धा साफ झलकती है।
कपिल शर्मा का इमोशनल संदेश, जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया Dharmendra death
कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, अलविदा धर्म पाजी। आपका जाना बेहद दुखदायी है। ऐसा महसूस हो रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है। आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में रहेगा। आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था कि कैसे एक पल में किसी के दिल में जगह बनाई जाती है। हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें। कपिल की भावुक पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया।
करीना कपूर ने दादा राज कपूर संग धर्मेंद्र की फोटो शेयर की Dharmendra death
अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेलेब्रिटीज लगातार धर्मेंद्र को याद कर रहे हैं। अभिनेत्री करीना कपूर ने भी अपने दादा राज कपूर के साथ धर्मेंद्र की एक दुर्लभ पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, हमेशा पावर में रहने वाले दिग्गज।
धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी श्मशान घाट पहुंचे।Dharmendra death
संजय दत्त ने भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार को भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में देखा गया। सुपरस्टार सलमान खान भी नम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। इसके अलावा, अभिनेता जायेद खान, फिल्म निर्माता सलीम खान और अभिनेत्री शबाना आजमी भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अभी भी बॉलीवुड हस्तियों का आने का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक सभी नम आंखों और दुखी मन के साथ धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं। श्मशान घाट का माहौल बेहद भावुक और संवेदनशील हो गया है। बड़ी संख्या में आम लोग भी श्मशान घाट के सामने पहुंचे हैं। ऐसे में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Also Read: लखनऊ की महिला ने अपने मासूम बच्चे के इलाज की गुहार लगाई, मुख्यमंत्री ने तत्काल करवाई व्यवस्था
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

