गाजियाबाद Fake Books Seized Muradnagar मुरादनगर थाना पुलिस ने कॉपीराइट का उल्लंघन करते हुए बेची जा रही नकली किताबों के बड़े जखीरे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 97 बोरियों में भरी भारती भवन पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स तथा धनपत राय पब्लिकेशन प्रा.लि. की नकली किताबें बरामद की हैं।
बड़ी संख्या में नकली किताबें बरामद Fake Books Seized Muradnagar
पुलिस के अनुसार, भारती भवन पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स और धनपत राय पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत अधिकारी ने थाना मुरादनगर में शिकायत दी थी कि उनकी कंपनियों की नकली किताबें मुरादनगर क्षेत्र में ऑनलाइन बेची जा रही हैं। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस टीम शिकायतकर्ता के साथ मोहित पुत्र सूरज सिंह की दुकान, राधेश्याम फेस-2, शॉप नंबर-4 मुरादनगर पहुंची। वहां से बड़ी संख्या में नकली किताबें बरामद हुईं। पुलिस ने सभी किताबों को जब्त कर थाने ले आई।
Related Posts
- LPG Price Hike: 60 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, अब 21 दिन बाद ही कर सकेंगे नई बुकिंग
- Loharu Doctors Strike: घरौंडा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर से मारपीट के विरोध में ओपीडी सेवाएं ठप
- Safidon: रंग, गुलाल की फैक्टरी में लगी आग से चार महिला मजदूरों की मौत, 13 मजदूर बुरी तरह झुलसे Gulal Factory Fire Haryana
बरामद किताबों में भारती भवन पब्लिशर्स की कुल 3610 किताबें शामिल हैं, जिनमें कक्षा 6 गणित की 1430, कक्षा 7 गणित की 990, कक्षा 8 गणित की 1150 और कक्षा 9 गणित की 40 किताबें हैं। वहीं धनपत राय पब्लिकेशन की कुल 1440 किताबें बरामद हुई हैं, जिनमें कक्षा 9 गणित की 210, कक्षा 9 एमसीक्यू गणित की 210, कक्षा 10 गणित की 510 और कक्षा 10 एमसीक्यू गणित की 510 किताबें शामिल हैं।
नकली किताबों को 97 बोरिय सील Fake Books Seized Muradnagar
पुलिस ने सभी नकली किताबों को 97 बोरियों में सील कर जब्त कर लिया है। इस मामले में थाना मुरादनगर में कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Also Read: Loharu Doctors Strike: घरौंडा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर से मारपीट के विरोध में ओपीडी सेवाएं ठप
Related Posts
- LPG Price Hike: 60 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, अब 21 दिन बाद ही कर सकेंगे नई बुकिंग
- Loharu Doctors Strike: घरौंडा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर से मारपीट के विरोध में ओपीडी सेवाएं ठप
- Safidon: रंग, गुलाल की फैक्टरी में लगी आग से चार महिला मजदूरों की मौत, 13 मजदूर बुरी तरह झुलसे Gulal Factory Fire Haryana

