Filmfare Award for Best Actress: कार्तिक, अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, आलिया भट्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड

Arjun Bijlani Won 'Rise and Fall'

Filmfare Award for Best Actress: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। शनिवार की रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन अहमदाबाद में हुआ। इस अवॉर्ड को शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने मिलकर होस्ट किया। फिल्मफेयर अवॉर्ड इवेंट में सबसे ज्यादा जलवा ‘लापता लेडीज’ का रहा। फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार Filmfare Award for Best Actress

कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया है।फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन और ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए अभिषेक बच्चन को यह अवॉर्ड मिला।आलिया भट्ट को फिल्म ‘जिगरा’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्फेयर अवार्ड दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स अवार्ड्स राजकुमार राव को फिल्म श्रीकांत जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवार्ड प्रतिभा रांटा को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार Filmfare Award for Best Actress

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार रवि किशन को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया। इसी फिल्म के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरसकर छाया कदम को मिला। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार लापता लेडीज को मिला। इसी फिल्म के लिये किरण राव को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।सर्वश्रेष्ठ फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स’) का पुरस्कार आई वांट टू टॉक के लिये शूजीत सरकार को मिला। सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का पुरस्कार लक्ष्य को फिल्म किल के लिये दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ डेब्यू महिला अभिनेत्री का पुरस्कार नितंशी गोयल को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया।सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार कुणाल खेमू को मडगांव एक्सप्रेस और आदित्य सुहास जांभले को आर्टिकल 370 के लिये दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार Filmfare Award for Best Actress

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार अरिजीत सिंह को फिल्म लापता लेडीज जबकि महिला पार्श्वगायक का पुरस्कार मधुबंती बागची को स्त्री 2 के लिये दिया गया।बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का पुरस्कार राम संपत को लापता लेडीज के लिये दिया गया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार बॉस्को-सीज़र को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार रफ़ी महमूद को फिल्म किल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार आदित्य धर और मोनिका ठाकर (आर्टिकल 370) और सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का पुरस्कार स्नेहा देसाई को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम का पुरस्कार राम संपत को फिल्म लापता लेडीज़ के लिये दिया गया।

स्पेशल अवॉर्ड Filmfare Award for Best Actress

इसके अलावा स्पेशल अवॉर्ड भी दिया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार ज़ीनत अमान और श्याम बेनेगल (मरणोपरांत) दिया गया. वहीं संगीत में उभरती प्रतिभा के लिए आरडी बर्मन पुरस्कार–अचिंत ठक्कर को अवॉर्ड दिया गया।फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया था। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर दोनों को देखते रहे। वहीं शाहरुख खान को अवॉर्ड फंक्शन में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।जया बच्चन को सिने आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। कीर्ति सेनन और लक्ष्य ने दिया शम्मी कपूर और जीनत अमान को ट्रिब्यूट। कीर्ति ने जीनत अमान और लक्ष्य ने शम्मी कपूर के गानों पर परफॉर्म किया। इनकी परफॉर्मेंस ने इवेंट में चार चांद लगा दिए थे।

Read Also: Diwali Greetings 2025: परिवार व दोस्तों को दे दीपावली की शुभकामनाएँ

Read Also: Diwali Quotes 2025: दिवाली भारत के शानदार त्योहारों में से एक……..

Read Also: Heartfelt Diwali Quotes 2025: दीपावली पर संदेश, शुभकामनाएँ और व्हाट्सएप पोस्ट करें

Read Also: Traditional Diwali Wishes 2025: इस दिवाली पर आपनों को भेजें शुभकामनाएँ

Read Also: Diwali 2025: दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर 2025 को? जानें सही तारीख और महत्व

Read Also: Radha Kund Snan 2025: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड स्नान अत्यंत महत्वपूर्ण

Read Also: Dengue Symptoms दिल्ली में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप: बाढ़ के बाद बढ़े मामले, चिकित्सकों ने बताए असामान्य लक्षण

Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा

Read Also: US SEAL Shot Bin Laden Head: इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिकी सील ने ही लादेन के सिर में गोली मारी थी: ट्रंप

Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp