मुंबई। Chatur Naar निर्देशक-अभिनेत्री दिव्या खोसला इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर चर्चा में बनी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
View this post on Instagram
दिव्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की Chatur Naar
Chatur Naar दिव्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह क्रीम कलर के सूट में नजर आ रही हैं। लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने चौड़े बॉर्डर का दुपट्टा पेयर किया है, जिसमें फिल्म का टाइटल ‘एक चतुर नार’ लिखा हुआ है। पारंपरिक परिधान में दिव्या ने स्टाइल का तड़का लगाने के लिए बड़े-बड़े झुमके पहने, जो उनके लुक को और आकर्षक बना रहे हैं। सिंपल मेकअप, माथे पर छोटी सी बिंदी और खुले बालों के साथ उनका यह अंदाज बेहद सादगी भरा और प्रभावशाली लग रहा है।
दिव्या ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, “फिल्म ‘एक चतुर नार’ देखने को हो जाओ तैयार, 12 सितंबर को होगा नागिन और नेवले का वार।” उनके इस कैप्शन ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। फिल्म एक चतुर नार 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, और इसके प्रचार में दिव्या पूरी तरह से जुटी हुई हैं। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर में रहने वाली होनहार लड़की की है। वह बहुत ही महत्वाकांक्षी और चालाक है। एक दिन उसके हाथ बड़े शख्स का प्राइवेट वीडियो आ जाता है। वह फिर उसे आगे बढ़ने की सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करने लगती है।
हिमांशु त्रिपाठी ने लिखी कहानी Chatur Naar
Chatur Naar उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी हिमांशु त्रिपाठी ने लिखी है। यह एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिव्या को स्क्रीन पर पिछली बार एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सावी’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन अभिनय देव ने किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर ने गेस्ट अपीरियंस किया था, जबकि दिव्या और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में थे।
Also Read: Balma Bada Nadan 2 निरहुआ और पुष्पा वर्मा स्टारर फिल्म”बलमा बड़ा नादान 2″ 19 सितंबर होगी रिलीज
Also Read: परम सुंदरी के सेट से अनदेखे पलों को साझा किया Janhvi Kapoor ने
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

