Huge Gold Reserves: कोट डी आइवर क्या सच में होने जा रहा मालामाल, सोने का विशाल भंडार और 2026 से खनन कार्य

DIGITAL SAMAJ

Huge Gold Reserves: पश्चिम अफ्रीकी देश Cote d’Ivoire को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि यहां सोने के विशाल भंडार मिले हैं। यही नहीं सरकार ने इन सोने के भंडार पर खनन कार्य 2026 से करने का प्लान भी बना लिया है, जिस पर कार्य किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के दावे के अनुसार कोट डी आइवर (Cote d’Ivoire) के उत्तर-पूर्वी डोरोपो क्षेत्र में सोने का एक विशाल भंडार मिलने की पुष्टि हो गई है।

100 टन से अधिक सोना दबा हुआ Huge Gold Reserves

रिपोर्ट्स में बताया गया है, कि पश्चिमी अफ्रीकी देश Cote d’Ivoire में जमीन के भीतर लगभग 100 टन से अधिक सोना दबा हुआ है। लंबे समय से चर्चा में रही इस खोज को अब वास्तविकता में बदलने की तैयारी हो चुकी है। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है, कि खदान के निर्माण कार्य की शुरुआत वर्ष 2026 से होने की संभावना है।

इसके साथ ही सोने का पहला उत्पादन 2028 तक शुरू हो सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए जून 2024 में पर्यावरणीय परमिट पहले ही जारी किया जा चुका है, जबकि खनन लाइसेंस की प्रक्रिया जारी है। खनन शुरू होने के बाद हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और देश की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है। यह खोज उस क्षेत्र में हुई है, जहां पहले से ही खनन और उत्पादन की सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे आधारभूत ढांचे और श्रमिकों की उपलब्धता में आसानी होगी।

टैक्स के तौर पर राजस्व प्राप्त Huge Gold Reserves

इसकी रिपोर्ट में पुष्टि की गई है और बताया गया है कि रेजोल्यूट माइनिंग कंपनी के सीईओ क्रिस एगर ने अपने एक बयान में कहा, कि उत्पादन शुरू होने के शुरुआती चरण में ही Cote d’Ivoire को लगभग 300 अरब एफसीएफए (सेंट्रल अफ्रीकन फ्रैंक) टैक्स के तौर पर राजस्व प्राप्त हो सकता है।

हालांकि, यह अनुमान उत्पादन दरों और खदान की लागत पर निर्भर करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सोने के इस भंडार और उत्पादन यदि पूर्व लक्ष्य पर आधारित परिणाम प्राप्त करता है तो यह खोज Cote d’Ivoire पश्चिम अफ्रीका के सोने के उद्योग को एक नई शक्ति के तौर पर उभारने में सफल हो जाएगा है। इस पर अब दुनियां की नजरें टिकी हुई हैं।

Also Read: Param Sundari दसवें दिन ‘परम सुंदरी’ के कलेक्शन में मामूली उछाल, जानें कितना रहा अब तक का कलेक्शन?

Also Read: Reem Shaikh in a black outfit ‘आज मेरा जन्मदिन है’, ब्लैकआउटफिट में रीम शेख ने शेयर की तस्वीरें

Also Read: बाढ पीडितों की मदद के लिए Randeep Hooda ने बढाया हाथ

Also Read: Actress Mouni Roy ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन, काठमांडू की फोटो कीं शेयर

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp