मुंबई: India Got Talent इंडिया गॉट टैलेंट के सेट पर अरहान खान अपनी मां मलाइका अरोड़ा को सरप्राइज देंगे। मलाइका अरोड़ा, जो इस बार इंडिया गॉट टैलेंट के नए सीजन की जज हैं, प्रतिभाओं को न सिर्फ जज करेंगी बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी करती नजर आएंगी। इसी दौरान उनके बेटे अरहान खान सरप्राइज विज़िट करने वाले हैं। यह अचानक होने वाली मुलाकात दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाली है क्योंकि यह मां-बेटे के गहरे बॉन्ड को एक बार फिर सामने लाएगी।
मलाइका और अरहान का रिश्ता हमेशा ही देखने लायक रहा है। मां-बेटे की यह जोड़ी एक-दूसरे के लिए अपने प्यार और समर्थन को बार-बार दिखाती रही है। इंडिया गॉट टैलेंट के सेट पर भी यह खूबसूरत बॉन्डिंग साफ झलकने वाली है, जहाँ अरहान की मुस्कान और मलाइका की ममता दर्शकों को उनके रिश्ते की गहराई का अहसास दिलाएगी। इंडियाज़ गॉट टैलेंट का प्रीमियर चार अक्टूबर से, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर होगा।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Related Posts
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

