India-Ireland Relations: भारत और आयरलैंड के बीच राजनयिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्रा ने आयरलैंड के ऐतिहासिक संसद भवन में विदेश मामलों और व्यापार समिति के अध्यक्ष जॉन लहार्ट (John Lahart) से मुलाकात की। 18 सितंबर को इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के नए रास्ते तलाशना था।
भारत-आयरलैंड संबंधों को मजबूत India-Ireland Relations
आयरलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात के बारे में पोस्ट किया, जिसमें कहा गया, “विदेश मामलों और व्यापार समिति के अध्यक्ष John Lahart और राजदूत अखिलेश मिश्रा ने भारत-आयरलैंड संबंधों को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान आयरिश राजनीतिज्ञ John Lahart ने अपने संसदीय क्षेत्र में रहने वाले भारतीय पेशेवरों सहित पूरे आयरलैंड में भारतीय समुदाय के बारे में स्नेहपूर्वक बात की।”
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
प्रतिबद्धता व्यक्त की India-Ireland Relations
John Lahart ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विदेश मामलों और व्यापार समिति के अध्यक्ष के रूप में वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और समिति से आगे के परामर्श और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
लहार्ट की भावनाओं और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त India-Ireland Relations
राजदूत मिश्रा ने John Lahart की भावनाओं और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारतीय समुदाय से जुड़े लोगों पर हाल ही में हुए हमलों के मद्देनजर आयरिश सरकार और समाज द्वारा दिखाई गई एकजुटता की सराहना की। राजदूत अखिलेश मिश्रा ने कहा, “राष्ट्रपति डॉ. हिगिंस, उप प्रधानमंत्री हैरिस, न्याय मंत्री और गार्डा के कमिश्नर ने भारतीयों पर हमले की घटनाओं की कड़ी निंदा की। साथ ही आयरलैंड में रह रहे भारतीयों के साथ-साथ भारत में रह रहे उनके परिवारों को आश्वासन और सांत्वना दी है।”
द्विपक्षीय व्यापार और बहु-क्षेत्रीय जुड़ाव India-Ireland Relations
मुलाकात के दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों देशों के बीच बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और बहु-क्षेत्रीय जुड़ाव के विस्तार पर भी चर्चा की। राजदूत मिश्रा ने डबलिन स्थित भारतीय दूतावास और नई दिल्ली में केविन केली के नेतृत्व में काम कर रहे आयरिश दूतावास के बीच मजबूत परामर्श और समन्वय पर प्रकाश डाला। द्विपक्षीय मामलों के अलावा दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए। बैठक सकारात्मक रूप से संपन्न हुई और आने वाले वर्षों में भारत और आयरलैंड के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए साझा प्रतिबद्धता जताई।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

