New Delhi। Mooney’s century, Australia बेथ मूनी के बल्ले ने भी दिल्ली की गर्मी आग उगल दिया। शनिवार को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में Australia महिला टीम ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। मेहमान टीम ने 47.5 ओवर में 412 रन बनाए, साथ ही उसने अपने रिकॉर्ड स्कोर की बराबरी भी कर ली। Australia ने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ तीन विकेट पर 412 रन बनाए थे।Australia का इससे पहले indiaके खिलाफ सर्वाधिक स्कोर आठ विकेट पर 371 रन था। धमाकेदार पारी : मूनी ने कोटला की सपाट पिच पर 75 गेंद में 138 रन की शतकीय पारी खेलकर मध्य क्रम में जोश दिखाया। उन्होंने 23 चौके और एक छक्का लगाया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम के लिए युवा opener georgia वोल (81 रन), alyce parry (68 रन) और कप्तान एलिसा हीली (30 रन) ने शुरू में ही आक्रामक तेवर दिखा दिए। india का गेंदबाजी आक्रमण बेबस नजर आया जिसने 60 चौकों और पांच छक्कों से 270 रन लुटा दिए। मेजबान टीम का क्षेत्ररक्षण फिर खराब रहा जिसमें टीम ने कैच टपकाए और कई मौके गंवाए। शतकीय साझेदारी : सीरीज में पहली बड़ी पारी की तलाश में हीली ने पूरी ताकत झोंक दी। नई गेंद से गेंदबाजी करनी वाली रेणुका ठाकुर और क्रांति गौड़ की गेंदों पर उन्होंने सात चौके जड़ दिए। हालांकि बाद में वह गौड़ का शिकार हो गईं। फिर वोल और पैरी ने 107 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूती दी। दोनों ने भारत की अनिरंतर लेंथ का पूरा फायदा उठाया। लेकिन स्नेह राणा ने वोल को आउट करके टीम को सफलता दिलाई जो स्वीप करने के प्रयास में आउट हुईं। दूसरे छोर पर हालांकि मूनी ने india को राहत नहीं लेने दी। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने स्वीप और कट शॉट लगाए तथा स्पिनरों और तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए
टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। एक ओवर में तीन विकेट : भारत की अनुभवी ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 45वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की जिसमें मूनी के रन आउट के साथ तीन विकेट गिरे। भारत ने अंत में विकेट हासिल किए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भारत के लिए अरुंधती रेड्डी ने तीन विकेट लिए। Deepti Sharma and Renuka Singh को दो-दो विकेट मिले। क्रांति गौड़,Sneh Rana, ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
- Virat Kohli Injury Update: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
- Virat Kohli Injury Update: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

