Lalu Family and Congress Should Apologize: तेजस्वी के मंच से प्रधानमंत्री की माँ के अपमान के लिए लालू परिवार और कांग्रेस माफ़ी मांगे: सम्राट चौधरी

Responsible for Monitoring Implementation

Lalu Family and Congress Should Apologize: पीएम मोदी की मां के अपमान वाले वायरल वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) लीगल एक्शन की तैयारी में है। सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा है कि संबंधित जिले के पार्टी अध्यक्ष से बात हो रही है कि कानून कार्रवाई करें। Samrat Chaudhary ने कहा कि महागठबंधन और लालू परिवार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। नित्यानंद राय ने वैशाली में मीडिया को दिए बयान में तेजस्वी यादव को कंश, कालिया नाग और अपराधी बताया और कहा कि तेजस्वी का सत्यानाश निकट आ गया है।

सार्वजनिक रूप से माफी Lalu Family and Congress Should Apologize

रविवार को डिप्टी सीएम ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि महागठबंधन और लालू परिवार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने दरभंगा की घटना की भी याद दिलाई। Samrat Chaudhary ने कहा कि यह तीसरी घटना है। इस बार तो तेजस्वी यादव के सामने ही गाली दी गयी। मंच पर वे मौजूद थे जब पीएम की दिवंगत मां के लिए अपशब्द बोले गए। दरभंगा और वैशाली की घटना के लिए कांग्रेस व राजद दोनों को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए। बिहार की जनता सब देख रही है। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि इस मामले में पार्टी एफआईआर कराएगी तो उन्होंने कहा कि संबंधित जिलाध्यक्ष से बात हो रही है कि कानूनी कार्रवाई करें।

अपराधी और गुंडों के सहारे सरकार बनाना Lalu Family and Congress Should Apologize

सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के लोग अपराधी और गुंडों के सहारे सरकार बनाना चाहते हैं। बिहार की जनता को गुमराह करने में लगे हैं। लेकिन हकीकत सबको पता है कि अगर ये पावर में आ गए तो क्या करेंगे। अभी जब पीएम को अपमानित करने से बाज नहीं आते तो आगेजनता के साथ क्या नहीं करेंगे।

शनिवार को वैशाली में तेजस्वी यादव के अधिकार यात्रा का समापन हुआ। महुआ विधानसभा क्षेत्र के पातेपुर में तेजस्वी यादव जब संबोधत कर रहे थे उसी समय का एक वीडियो वायरल है जिसमें पीएम की मां को गाली दी गई। हालांकि राजद ने इस घटना पर सफाई पेश कर दिया है। स्थानीय विधायक मुकेश रौशन और पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने वीडियो को एडिटेड बताया है।

Read Also: Kulasekharapattinam Launch Complex: कुलशेखरपट्टिनम प्रक्षेपण परिसर दिसंबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद: इसरो प्रमुख

Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या

Also read:Controlling Britain Borders: ट्रम्प ने स्टारमर को ब्रिटेन की सीमाओं को नियंत्रित करने हेतु सेना का इस्तेमाल करने का दिया सुझाव

Also read:Religious Fundamentalism: ‘बांग्लादेश को धार्मिक कट्टरवाद की गर्त में धकेल रहे मुहम्मद यूनुस’, अवामी लीग ने लगाए गंभीर आरोप

Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp