Chulkana Samalkha राजमिस्त्री इंतजार हत्याकांड : थप्पड़ के बाद हथौड़े से सिर कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार Mason Intezaar murder case
समालखा: Mason Intezaar murder case चुलकाना गांव के राजमिस्त्री इंतजार की हत्या की ब्लाइंड वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने हथौड़े से सिर पर वार कर इंतजार की हत्या कर दी थी और शव को जौरासी रोड पर रजवाहे की पटरी पर फेंककर फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सीआईए-वन टीम ने शुक्रवार शाम को हथवाला मोड़ से आरोपी बारू उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव हथवाला का रहने वाला है और वर्तमान में चुलकाना में किराये पर रह रहा था।
Chulkana Samalkha सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को जौरासी रोड पर रजवाहे की पटरी के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। समालखा थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा पहचान के प्रयास शुरू किए। 21 फरवरी को शव की पहचान चुलकाना निवासी राजमिस्त्री इंतजार के रूप में हुई।
Related Posts
- dayalu yojana haryana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: उपायुक्त
- Haryana के यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा मुद्दा: अजमेर–रोहतक स्पेशल ट्रेन को डेली इंटरसिटी बनाने की मांग राज्यसभा में उठाई : रेखा शर्मा Madar Rohtak Special Train
- Chandigarh अवैध ऑटो साम्राज्य: दूसरे राज्यों के तीन पहिया वाहन नियम तोड़ते बेरोक, प्रदूषण फैला रहे, जबकि स्थानीय अनुज्ञापत्र वाले चालक बेरोजगार Chandigarh Illegal Auto Rikshaw
सब्जी लाने की बात कहकर घर से निकला था Mason Intezaar murder case
Chulkana Samalkha मृतक की पत्नी शबाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति 18 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे सब्जी लाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में उसे सूचना मिली कि जौरासी रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। अस्पताल पहुंचकर उसने कपड़ों से शव की पहचान अपने पति इंतजार के रूप में की।
Chulkana Samalkha पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच की जिम्मेदारी सीआईए-वन टीम को सौंपी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चुलकाना से समालखा के बीच ई-रिक्शा चलाता है। 18 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे इंतजार उसकी ई-रिक्शा में सवार होकर समालखा आया था। अन्य सवारियों के उतरने के बाद इंतजार ने शराब पीने के लिए उसे सुनसान जगह पर ले चलने को कहा।
इंतजार ने उसे थप्पड़ मार दिया Mason Intezaar murder case
Chulkana Samalkha आरोपी उसे जौरासी रोड पर रजवाहे की पटरी पर ले गया, जहां इंतजार शराब पीने लगा। इसी दौरान उसने आरोपी की पत्नी के बारे में अपशब्द कह दिए। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। आरोपी के अनुसार इंतजार ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उसने ई-रिक्शा से हथौड़ा निकालकर उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा और ई-रिक्शा बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
Also Read: Ram Rahim: छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरी Gurmeet Ram Rahim acquitted
Also Read: Ram Rahim: छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरी Gurmeet Ram Rahim acquitted
Also Read: LPG Price Hike: 60 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, अब 21 दिन बाद ही कर सकेंगे नई बुकिंग
Related Posts
- dayalu yojana haryana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: उपायुक्त
- Haryana के यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा मुद्दा: अजमेर–रोहतक स्पेशल ट्रेन को डेली इंटरसिटी बनाने की मांग राज्यसभा में उठाई : रेखा शर्मा Madar Rohtak Special Train
- Chandigarh अवैध ऑटो साम्राज्य: दूसरे राज्यों के तीन पहिया वाहन नियम तोड़ते बेरोक, प्रदूषण फैला रहे, जबकि स्थानीय अनुज्ञापत्र वाले चालक बेरोजगार Chandigarh Illegal Auto Rikshaw

