गुरुग्राम: Devi Medical College and Hospital सेक्टर-102ए स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का संचालन पीपीपी मोड किया जाएगा। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्य सचिव ने जीएमडीए समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर पीपीपी योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में इससे जुड़े अधिकारी वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से भी जुड़े। इसमें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर गुरुग्राम में श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज और टीचिंग हॉस्पिटल के ऑपरेशन और मेंटेनेंस के प्रस्ताव पर विचार किया गया। योजना में 150 एमबीबीएस स्टूडेंट होंगे और हॉस्पिटल की क्षणता 850 बेड की होगी।
श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा Devi Medical College and Hospital

कमिटी ने 66 प्रतिशत बेड सस्ते रेट पर और 34 प्रतिशत बेड प्रीमियम रेट पर रिजर्व करने के नियम पर फिर से विचार करने की सलाह दी। डिपार्टमेंट को इसे लागू करने और इसकी मॉनिटरिंग के लिए एक पारदर्शी और फुलप्रूफ सिस्टम बनाने पर चर्चा की गई। प्रस्ताव के लिए अनुरोध दस्तावेज (आरएफपी) पर टीम ने विस्तार से चर्चा की। इसमें इसके आरएफसी को अंतिम रूप देने और इससे जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने के पर जोर दिया गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार जल्द इसके लिए आवेदन आमंत्रित करेगी। जीएमडीए की ओर से सेक्टर-102 ए में श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य एक अप्रैल 2022 को शुरू किया गया था और जुलाई 2024 पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, अभी तक इसे पूरा नहीं कराया जा सका है। पहले दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था और अब मार्च 2026 तक और बढ़ा दिया गया है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read: HSSC CET Group C हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी पदों की मांग तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ाई
Related Posts
Also Read: Tahira Kashyap ने पिता को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, आयुष्मान खुराना बोले– आप बेस्ट हैं
Related Posts
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

