Panipat पूर्व केंद्रीय मंत्री पर दलितों पिछड़ों के तकनीकी संस्थान की 200 करोड़ रुपए की 15 एकड़ भूमि हड़पने का आरोप panipat-200-crore-land-grab-complaint-pp-kapoor

panipat-200-crore-land-grab-complaint-pp-kapoor
पानीपत Panipat आरटीआई एक्टिविस्ट कॉमरेड पीपी कपूर ने डीसी को शिकायत देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ चांद राम और उसके बहू बेटे पर दलितों पिछड़ों के तकनीकी संस्थान की 200 करोड़ रुपए मूल्य की 15 एकड़ भूमि हड़पने आरोप लगाया है । डीसी वीरेंद्र कुमार के आदेश पर  एसडीएम की अगुआई में डीटीपी (पी) व  तहसीलदार की तीन सदस्यीय जांच टीम ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है ।कपूर ने आरोप लगाया कि भूमि माफिया को बड़े भाजपा नेता का संरक्षण है।

डीसी ने एसडीएम के नेतृत्व में बनाई तीन सदस्यीय जांच टीम panipat-200-crore-land-grab-complaint-pp-kapoor

आरटीआई एक्टिविस्ट कॉमरेड पीपी कपूर ने डीसी को शिकायत देकर आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ चांद राम व उनके बेटे, बहू ने पानीपत में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की 14.75 एकड़ भूमि हड़प कर बड़ा घोटाला किया है। शिकायत में बताया कि वर्ष 1978 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री एवं  रोहतक से सांसद चौ चांद राम ने आल इंडिया अंत्योदय एजुकेशन सोसाइटी को रजिस्टर्ड कराया। इसमें कई केंद्रीय मंत्री व देश भर से कई एमपी ,विधायक व ब्यूरोक्रेट्स शामिल थे। वर्ष 2015 में उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी,फिर बेटा फिर बहू इस सोसाइटी की सर्वे सर्वा बन कर भूमि को ठेके पर देकर आमदन लेते रहे। यानि जिस उद्देश्य के लिए सरकार से सस्ते दामों पर भूमि अलॉट कराई थी, उस उद्देश्य दफन कर इस 14.75 एकड़ भूमि को अपनी निजी संपति मान लिया गया। पानीपत के एक बड़े भाजपा नेता के भूमि माफिया को संरक्षण के कारण अधिकारियों ने इस सरकारी भूमि पर  कब्जा नहीं लिया।

ये है मांग panipat-200-crore-land-grab-complaint-pp-kapoor

समस्त 14.75  एकड़  भूमि की अलॉटमेंट तुरंत रद्द करके सरकार अपना कब्जा ले । इस सरकारी भूमि की निशानदेही करवा कर यहां बने होटल वगैरह के अवैध कब्जे हटवाए जाएं। सरकारी भूमि को कृषि कार्य के लिए ठेके पर देकर प्राप्त हुई समस्त धनराशि ब्याज सहित वसूल की जाए । भूमि माफिया के विरुद्ध केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए।
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp