पानीपत। Panipat Rape News महिला का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म करने मामले में आरोपी महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने सोमवार को सिठाना गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव भालसी निवासी अमनदीप उर्फ अमन, गांव डाचर करनाल हाल सेक्टर-6 पानीपत निवासी अश्वनी, गांव कासनी झज्जर निवासी मोनू व पत्रकार किरण के रूप में हुई है। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार व मोबाइल बरामद Panipat Rape News
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार व मोबाइल बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद महिला सहित चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। थाना सदर में पानीपत की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 3 दिन पहले रिफाइनरी रोड के जंगल में लकड़ी लेने के लिए आई थी। वहा आस पास के गांवों की काफी महिलाएं लकड़ी व घास फूस लेने के लिए आती है। इसी दौरान किरण नाम की औरत जो अपने आप को पत्रकार बता रही थी एक गाड़ी में तीन लड़कों को लेकर आई। लड़के अपने नाम अमन, अश्वनी व मास्टर संदीप बता रहे थे।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
गंदे काम करती हो उसे उक्त तीनों लड़कों के साथ संबंध बनाने होगे Panipat Rape News
किरण ने उससे कहा यहा गंदे काम करती हो उसे उक्त तीनों लड़कों के साथ संबंध बनाने होगे। मना करने पर उसको जबरदस्ती गांड़ी में डालकर जंगल में ले गए और मारपीट कर तीनों लड़कों ने उसके साथ बारी बारी गलत काम किया। पत्रकार किरण गाड़ी से थोड़ी दूरी पर डंडा लेकर पहरा दे रही थी। किरण ने उसको धमकी दी कि उसकी वीडियो बना ली है, इसके बारे किसी को बताया तो वीडियों को मीडिया पर चलाकर बदमाम कर देगी। तीनों लड़कों ने भी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तभी चार/पांच औरतें जंगल में लकड़ी लेने के लिए आ गई, आरोपी उन्हें देखकर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। उसने यह बात उक्त औरतों को भी बताई थी। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में बीएनएस की धारा 115(2), 70(1), 140(3), 61(2), 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को महिला का मेडिकल कराकर उसके ब्यान दर्ज करवा आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

